biodatamaker

चिड़ियों से परेशान कार मालिक का कारनामा

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (15:27 IST)
लंदन। छोटे पक्षी जैसे कि कबूतर, गौरेय्या, कोयल ‍आदि का स्वभाव होता है कि वे आमतौर पर जहां कहीं थोड़‍ी देर बैठते हैं तो वहीं बीट कर देते हैं। कुछ लोगों को यह बात नागवार लग सकती है। लेकिन इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में एक शख्स चिड़ियों की इस बात से इतना परेशान हो गया कि उसने अपने घर के एक पेड़ में कांटे लगा दिए ताकि इस पर छोटे पक्ष‍ी न बैठ सकें।   
 
ट्विटर पर कार मालिक की इस हरकत की खूब आलोचना की गई और सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर कार मालिक की इस हरकत से काफी किरकिरी हो रही है। लोगों ने ट्विटर पर कार मालिक की इस हरकत की खूब आलोचना की है।
 
क्लिफ्टन, ब्रिस्टल की अन्ना फ्रांसिस ने एक पार्क कार पर कबूतरों की बीट के कुछ दागों की तस्वीर प्रकाशित की। एक दूसरी तस्वीर में दिखाया गया कि पार्क कार के पास एक पेड़ पर कांटे लगा दिए गए हैं। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तीखी आलोचना की और कहा कि अगर इन सम्पन्न लोगों को पक्षियों से इतनी ही तकलीफ है तो वे अपने वाहनों को ढंककर क्यों नहीं रखते हैं।   
 
इस आशय की जानकारी ब्रिस्टल पोस्ट ने भी दी और कहा कि रोज एक शख्स पेड़ के नीचे अपनी महंगी गाड़ी खड़ा करता था लेकिन सुबह गाड़ी पर देखता था कि चिड़िओं ने बीट की हुई है जिससे परेशान होकर कार मालिक ने पेड़ों पर एंटी बर्ड स्पाइक्स लगा दिए। 
 
इस कारण अब चिड़ियों का आना बंद हो गया। लेकिन पास में रहने वाले लोगों ने पेड़ की फोटो ट्विटर पर अपलोड कर दीं और सारी जानकारी यूजर्स से शेयर की।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

अगला लेख