Publish Date: Fri, 11 Oct 2019 (17:46 IST)
Updated Date: Sat, 12 Oct 2019 (01:15 IST)
बर्लिन। जर्मनी की सॉफ्टवेयर निर्माता सैप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिल मैकडेरमॉट ने अपना पद छोड़ दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सैप ने बयान में कहा कि मैकडेरमॉट ने कंपनी के साथ अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने और अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह निदेशक मंडल की सदस्य जेनिफर मॉर्गन और क्रिश्चियन क्लेन लेंगे।
दोनों सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कंपनी ने मैकडेरमॉट के अचानक से पद छोड़ने का कारण नहीं बताया है। वे 2002 में कंपनी से जुड़े थे और 2010 से सीईओ थे।