Govardhan puja
✕

सीरिया छोड़कर वापस जाएं अमेरिकी सैनिक : असद

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (21:16 IST)
बेरूत। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने कहा है कि अमेरिका समर्थित सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) के कब्जे वाले क्षेत्र को वे वापस ले लेंगे तथा अमेरिकी सेना को इराक से सबक लेकर यहां से वापस चले जाना चाहिए।
 
 
रूस के एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में असद ने कहा कि सरकार ने एसडीएफ, उत्तरी तथा पूर्वी सीरिया में प्रभुत्व रखने वाले कुर्दिश मिलिशिया गठबंधन के साथ वार्ता शुरू कर दी है।
 
उन्होंने कहा कि यह पहला विकल्प है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम उन क्षेत्रों को खाली करवाने के लिए शक्ति का प्रयोग करने जा रहे हैं। अमेरिका को अब चले जाना चाहिए, किसी भी तरह से वे सीरिया छोड़ने जा रहे हैं। असद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उन्हें 'पशु असद' कहने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि 'जो जैसा होता है, वैसा ही वह कहता है।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख