Publish Date: Tue, 24 Jul 2018 (07:43 IST)
Updated Date: Tue, 24 Jul 2018 (07:54 IST)
वाशिंगटन। वर्ष 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पर कैदियों ने हमला कर दिया। हेडली की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में टिप्पणी से इनकार कर दिया।
अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि हेडली पर कैदियों ने हमला किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर ने एक संक्षिप्त जवाब में घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'हमारे पास उस व्यक्ति (हेडली) के बारे में सूचना नहीं है।'
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ जुलाई को दो अन्य कैदियों ने हेडली पर हमला किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल हेडली को नॉर्थ इवांस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 24 Jul 2018 (07:43 IST)
Updated Date: Tue, 24 Jul 2018 (07:54 IST)