Hanuman Chalisa

लोगों को उनकी चाल से पहचान लेगा नया आर्टिफिशियल सिस्टम...

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (09:01 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तैयार किया है, जो लोगों की चाल और उसके चलने-फिरने के पैटर्न को मापकर उनकी पहचान कर सकता है। यह प्रौद्योगिकी हवाईअड्डे पर फिंगरप्रिंटिंग या आंखों को स्कैन करने की विधि की जगह इस्तेमाल की जा सकती है।


यह व्यक्ति के कदम का बस थ्रीडी और समयाधारित डाटा से मूल्यांकन कर सफलतापूर्वक उसकी पहचान कर सकता है। ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और स्पेन में मैड्रिड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित इस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने प्रयोग के समय व्यक्ति की करीब शत-प्रतिशत सही पहचान की और उसमें त्रुटि महज 0.7 फीसदी थी।

फिलहाल फिंगरप्रिंट, चेहरे की पहचान, आंख की पहचान जैसे शारीरिक बायोमैट्रिक्स, सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल में आते हैं। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के उमर कोस्टिला रेएस ने कहा, हर व्यक्ति में चलने के दौरान करीब 24 भिन्न-भिन्न कारक और गतिविधियां होती हैं, फलस्वरुप उसमें अनोखा एकल चहलकदमी पैटर्न होता है।

अतएव फिंगरप्रिंट या नेत्र की भांति इन गतिविधियों की निगरानी का इस्तेमाल व्यक्ति की पहचान और उसके सत्यापन में किया जा सकता है। सैंपल और डाटासेट तैयार करने के लिए टीम ने तल संवेदी और उच्च क्षमता वाले कैमरों का इस्तेमाल किया। इस डाटासेट को स्फूटबीडी कहा जाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—वीडियोग्राफी पर फैसला हाई कोर्ट करेगा

युद्ध थमने की उम्मीद से क्रूड सस्ता, सोना चमका, चांदी फिसली

अगला लेख