Publish Date: Wed, 05 Dec 2018 (10:02 IST)
Updated Date: Wed, 05 Dec 2018 (10:06 IST)
वॉशिंगटन। पत्रिका फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार आठवीं बार पहले स्थान पर हैं जबकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे इस बार भी दूसरे स्थान पर हैं।
मंगलवार को जारी इस सूची में अंतरराष्ट्रीय वित्त कोष की प्रबंध निदेशक क्रीस्टिन लागराडे तीसरे, जेनरल मोटर की कार्यकारी अधिकारी मैरी बर्रा चौथे और फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट की कार्यकारी अधिकारी ए जॉनसन पांचवें स्थान पर हैं।
पत्रिका के उपाध्यक्ष मेडिया मोइरा फोर्ब्स ने कहा कि विश्व की सर्वाधिक ताकतवर महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।