नींद में भी हार्ट अटैक के खतरे के लिए कर देगा अलर्ट, वैज्ञानिकों ने बनाया नया उपकरण

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (16:49 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने नींद में रहने के दौरान लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका पर नजर रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता से संबंधित एक नई प्रणाली विकसित की है जो उन्हें बिना छुए ऐसा करने में कारगर होगी।
 
अमेरिका के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जिन लोगों में दिल का दौरा पड़ता है, वे अचानक से बेसुध हो जाते हैं और या तो उनकी सांस रुक जाती है या वे हांफने लगते हैं।
 
गूगल होम और अमेजन एलेक्सा जैसे स्मार्ट स्पीकर या स्मार्टफोन के लिए एक नए कौशल को विकसित करने से उपकरण को हांफने की आवाज का पता लग सकेगा और वे मदद के लिए किसी को बुला पाएंगे।
 
तत्काल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) से किसी के जीवित बचने की संभावना दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ जाती है, लेकिन इसके लिए किसी का आसपास मौजूद रहना जरूरी है। 
 
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर श्याम गोलाकोटा ने कहा कि कई लोगों के घर में स्मार्ट स्पीकर होते हैं और इन उपकरणों में ऐसी शानदार क्षमताएं हैं जिनका लाभ लिया जा सकता है।
 
गोलाकोटा ने कहा कि हमने एक संपर्करहित प्रणाली की कल्पना की है, जो सांस लेने में तकलीफ होने की किसी घटना पर लगातार नजर रख सकती है और आसपास मौजूद व्यक्ति को चौकन्ना कर सीपीआर देने के लिए बुला सकती है। और अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो उपकरण अपने आप आपात नंबर पर फोन कर लेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

अगला लेख
More