अमेरिकी अंतरिक्ष यान का नाम कल्पना चावला के नाम पर

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (11:38 IST)
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए उड़ान भरने वाले एक अमेरिकी व्यावसायिक मालवाहक अंतरिक्ष यान का नाम नासा की दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। मानव अंतरिक्ष यान में उनके प्रमुख योगदानों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
ALSO READ: गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का रूस में हो रहा निर्माण
अमेरिकी वैश्विक एरोस्पेस एवं रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी, नॉर्थग्रुप ग्रमैन ने घोषणा की कि इसके अगले अंतरिक्ष यान 'सिग्नेस' का नाम मिशन विशेषज्ञ की याद में 'एसएस कल्पना चावला' रखा जाएगा जिनकी 2003 में कोलंबिया में अंतरिक्ष यान में सवार रहने के दौरान चालक दल के 6 सदस्यों के साथ मौत हो गई थी।
 
कंपनी ने बुधवार को ट्वीट किया कि आज हम कल्पना चावला का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर नासा में इतिहास बनाया था। मानव अंतरिक्ष यान में उनके योगदान का दीर्घकालिक प्रभाव रहेगा।
 
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि नॉर्थरोप ग्रमैन एनजी-14 सिग्नस अंतरिक्ष यान का नाम पूर्व अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रख गर्व महसूस कर रहा है। यह कंपनी की परंपरा है कि वह प्रत्येक 'सिग्नस' का नाम उस व्यक्ति के नाम पर रखता है जिसने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने कहा कि चावला का चयन इतिहास में उनके प्रमुख स्थान को सम्मानित देने के लिए किया गया है, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत से युद्ध की आशंका पर क्या कह रहे पाकिस्तानी युवा

अब नाभि नाथ बने पंडित प्रदीप मिश्र, लड़कियों की नाभि के बारे जो कहा, उससे मच गया हंगामा

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को एक बड़ा झटका, भारत ने पूरी तरह बंद किया आयात निर्यात

मणिपुर हिंसा के 2 साल होने पर कांग्रेस बोली, राज्य में खेला जा रहा है राजनीतिक खेल

MP: सतना में पुलिस पर हमला करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में मारी गोली

अगला लेख
More