अमेरिका ने लांच किया राफेल से कई गुना तेज लड़ाकू विमान B-21 रेडर, दुनिया में कहीं भी मचा सकता है तबाही

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (21:48 IST)
अमेरिका ने अब तक का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान B-21 रेडर अपने एयरफोर्स में लांच कर दिया है। इस विमान को राफेल से भी कई गुना तेज बताया गया है, क्योंकि राफेल जैसे विमान 5वीं जेनरेशन के हैं, जबकि रेडर बी-21 लेटेस्ट 6ठी जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। अमेरिका इसके जरिए दुनिया के किसी भी हिस्से पर हमले की चेतावनी देकर जियोपॉलिटिक्स में सरदार बना रहेगा।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को लांच हुआ लड़ाकू विमान B-21 रेडर छठी जेनरेशन का विमान है। इसे राफेल लड़ाकू विमान से भी एडवांस बताया गया है। यह साइज में काफी छोटा है। इस वजह से इसकी स्पीड भी 3600 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

अमेरिकी एयरक्राफ्ट B-1, B-2 ग्रुप के अपडेटेड बॉम्बर लड़ाकू विमान होने की वजह से इसका नाम 'B' से शुरू हुआ है। अभी किसी देश के पास ऐसा हथियार नहीं है।अमेरिका को ऐसे लड़ाकू विमान की जरूरत थी, जो किसी देश को भनक लगे बिना उस देश में घुसकर हमला कर सके यानी यह विमान पूरी दुनिया में कहीं भी हमला करने की क्षमता रखता है।

इस लड़ाकू विमान को बनाने वाली कंपनी इससे पहले भी B-1, B-2 जैसे ताकतवर एयरक्राफ्ट बना चुकी है।अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में नए साल की शुरुआत में ही लड़ाकू विमान तबाही मचाने के लिए तैनात हो जाएगा।यह विमान इस तरह से बनाया गया है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसको अपडेट किया जा सके, B-21 रेडर में क्लाउड तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिससे यह बिना पायलेट के भी ऑपरेट हो सकेगा।

यह लड़ाकू विमान पनडुब्बियों तथा जहाजों में प्रयोग होने वाली तकनीक से बनाया गया है, जिससे यह राडार तथा सोनार की पहुंच से दूर रहेगा, यह आसमान से होने वाली लड़ाई में आधुनिक हथियारों से लैस होगा। यह परमाणु हथियार से हमला करने में भी सक्षम है।

इस लड़ाकू विमान को बनाने वाली कंपनी या अमेरिकी सरकार ने अब तक B-21 रेडर के फीचर्स की जानकारी और तस्वीर शेयर नहीं की है। जो भी तस्वीर शेयर हो रही है वह काल्पनिक है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1984 में हाईजैक हुए विमान में सवार थे मेरे पिता, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा खुलासा

राम मंदिर में सफाई करने वाली युवती से 9 लोगों ने किया गैंगरेप

जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती, तिहाड़ से बाहर आकर बोले केजरीवाल

पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगा श्री विजय पुरम, अमित शाह ने किया ऐलान

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल के रिहा होने के बाद क्या बोले आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को बताया, क्यों उड़ गई रातों की नींद

फरीदाबाद में पानी से भरे अंडरपास में एसयूवी फंसी, 2 बैंक कर्मचारियों की मौत

क्या स्मृति ईरानी होंगी दिल्ली में भाजपा का चेहरा?

लालबागचा राजा में भक्‍तों को मार रहे धक्‍के, दर्शन में VIP को मजा, प्रजा को दे रहे सजा

अगला लेख
More