Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बर्फीले तूफान से तबाह अमेरिका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, कारों में मिले शव (वीडियो)

हमें फॉलो करें Snow storm
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (14:17 IST)
न्यूयॉर्क। दुनिया की महाशक्ति इन दिनों बर्फीले तूफान 'बम' के आगे असहाय नजर आ रही है। चारों तरफ बर्फ के पहाड़ खड़े हो गए हैं। कई शहरों में तापमान -40 डिग्री से नीचे जा चुका है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। 4 लाख से ज्यादा लोग बिजली के संकट का सामना कर रहे हैं। 60 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कहीं-कहीं कारों से भी शव बरामद किए गए हैं। 
 
इस बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर बफेलो शहर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि घरों में हीटिंग सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं। ट्‍विटर पर स्काई न्यूज ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति पानी उछालता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन यह पानी हवा में ही बर्फ बन रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अमेरिका में हालात कितने खराब है। विनीत शर्मा ने भी ट्‍विटर पर एक वीडियो शेयर कर अमेरिका की हकीकत को बयां किया है। 
आपात स्थिति की घोषणा : बयान के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क प्रांत में आपात स्थिति घोषणा की और 23 दिसंबर से शुरू हुई भीषण शीतकालीन तूफान से उत्पन्न आपातकालीन स्थितियों को लेकर राहत प्रयासों के लिए संघीय सहायता का आदेश जारी किया। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की कार्रवाई होमलैंड सुरक्षा विभाग, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) को उन सभी आपदा राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए अधिकृत करती है, जिनका उद्देश्य स्थानीय आबादी पर आपातकाल के कारण होने वाली कठिनाई और पीड़ा को कम करना और आवश्यक सहायता के आपातकालीन उपाय प्रदान करना है।
webdunia
मरने वालों की संख्‍या 50 हुई : अमेरिका में सोमवार सुबह तक भीषण ठंड और बर्फीले तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले दिन में भीषण ठंड, शीत लहर और बर्फबारी जारी रहने से 34 लोगों की मौत की खबर आई थी। बर्फ़ीले तूफ़ान अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ग्रेट लेक्स से लेकर मैक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा पर रियो ग्रांडे नदी तक सक्रिय है। हालांकि यह संख्या और ज्यादा बताई जा रही है। 
 
कारों के अंदर मिले शव : रिपोर्टों के अनुसार कोलोराडो, इलिनोइस, कंसास, केंटकी, मिशिगन, मिसौरी, नेब्रास्का, न्यूयॉर्क, ओहियो, ओक्लाहोमा, टेनेसी और विस्कॉन्सिन जैसे कम से कम 12 प्रांतों से 50 लोगों के भीषण ठंड से मरने सूचना है। पूर्वोत्तर न्यूयॉर्क राज्य के बफ़ेलो शहर में सप्ताहांत में एक मीटर से अधिक बर्फ गिरने से सबसे अधिक लोग हताहत हुए। शहर की पुलिस के अनुसार, ठंड से मरने वालों के शव बाहर और कारों के अंदर मिले हैं।
हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित : न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने इसे बफ़ेलो के इतिहास में सबसे विनाशकारी तूफान बताया है। होचुल के अनुसार शहर और उसके आसपास के 15 हजार लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हैं और मरम्मत कार्य मंगलवार तक ही पूरा हो सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 5 हजार 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अन्य उड़ानें 7100 उड़ानें , विशेष रूप से डेट्रायट, शिकागो, मिनियापोलिस, डेनवर में चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण विलंब से चल रही हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने देखी मॉक ड्रिल