Festival Posters

हत्यारे का सहपाठी बोला, ओहायो बंदूकधारी ने बनाई थी 'हिट लिस्ट' और 'रेप लिस्ट'

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (18:13 IST)
डेटन (अमेरिका)। ओहायो के डेटन में रविवार सुबह गोलीबारी में 9 लोगों की जान लेने वाले बंदूकधारी के सहपाठियों ने बताया है कि उसे 'हिट लिस्ट' और 'रेप लिस्ट' की सूची तैयार करने के मामले में स्कूल से निलंबित कर दिया गया था।
 
वह जिन लोगों को मारना चाहता था उनके नाम उसने 'हिट लिस्ट' और जिन लड़कियों पर यौन हमला करना चाहता था उनके नाम 'रेप लिस्ट' में डाले हुए थे।
 
बंदूकधारी के 2 पूर्व सहपाठियों का यह बयान तब सामने आया है, जब इससे पहले पुलिस ने कहा था कि 24 वर्षीय कोनोर बेल्ट्स की पूर्व में ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं थी जिससे उसे हथियार खरीदने की इजाजत नहीं मिलती जिसका इस्तेमाल उसने भीड़-भाड़ वाले बार के बाहर लोगों पर गोलियां बरसाने के लिए किया था।
 
जिले में गश्त कर रही पुलिस ने हमले के 1 ही मिनट बाद उसे मार गिराया था। दोनों पूर्व सहपाठियों ने बताया कि बेट्स को बेलब्रुक हाईस्कूल के शौचालय में हिट लिस्ट मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले भी उन छात्राओं की सूची के साथ स्कूल लाने के लिए उसे निलंबित कर दिया गया था जिनका वह यौन उत्पीड़न करना चाहता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

अगला लेख