Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दरिंदा निकला पति, पत्‍नी को ड्रग्‍स देकर 50 से ज्‍यादा लोगों से करवाया दुष्‍कर्म

हमें फॉलो करें दरिंदा निकला पति, पत्‍नी को ड्रग्‍स देकर 50 से ज्‍यादा लोगों से करवाया दुष्‍कर्म
, शुक्रवार, 23 जून 2023 (18:29 IST)
फ्रांस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। यह दरिंदा शख्‍स अपनी ही पत्‍नी को पिछले कई सालों से ड्रग्‍स देकर उसके साथ 50 से ज्यादा लोगों से दुष्‍कर्म करवा चुका है। पुलिस ने इस मामले में 51 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और सभी को हिरासत में ले लिया है। महिला के साथ दुष्‍कर्म के कुल 92 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

खबरों के अनुसार, हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले इस शख्स का नाम डोमिनिक पी है। वह रात में हर रोज अपनी पत्नी के खाने में ड्रग्स मिलाता था। इसके बाद वह गेस्ट को अपने घर में बुलाता था और अपनी पत्नी के साथ उसको दुष्‍कर्म करने के लिए कहता था। इतना ही नहीं इस दौरान वह वीडियो भी बनाता था।

यह मामला फ्रांस के शहर मजान का है। इस दरिंदे पति के पास से कुल 83 ऐसे वीडियो बरामद हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि जिन लोगों ने इस हैवान की पत्‍नी के साथ संबंध बनाए वो न तो पति को जानते थे और न ही पीड़ित महिला को। गिरफ्तार किए गए सभी 51 आरोपियों की उम्र 26 से 73 साल के बीच है।

दुष्‍कर्म के इस वीडियो को वह यूएसबी ड्राइव में फाइल बनाकर सेव किया करता था। आरोपी डोमिनिक 10 साल यानी सन् 2011 से 2020 तक यह काम करता रहा। दोनों की शादी को 50 साल से अधिक हो गए हैं। वो इंटरनेट के माध्‍यम से एक ऐसे ग्रुप से जुड़ा था, जहां बिना सहमति के सेक्स पर चर्चा होती थी। अभी भी बहुत से आरोपी हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटना में विपक्षी नेताओं के जुबानी तीर, जानिए किसने क्या कहा...