बांग्लादेश में 2016 कैफे हमला मामले में 7 संदिग्धों को फांसी की सजा

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (17:17 IST)
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में 2016 में हुए इस्लामिक स्टेट के हमले में संलिप्तता के आरोप में विशेष बांग्लादेशी न्यायाधिकरण ने 8 संदिग्धों में से 7 को मौत की सजा सुनाई है। देश के इतिहास में सबसे भीषण आतंकवादी हमले में एक भारतीय लड़की समेत 20 लोग मारे गए थे।
 
ढाका के आतंकवादरोधी विशेष न्यायाधिकरण के न्यायाधीश मुजिबुर रहमान ने पुराने ढाका में अदालत परिसर में सजा सुनाते हुए कहा कि उन्हें फांसी की सजा दी जाएगी। दोषियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया था।
 
मामले की जांच में यह पता चला कि दोषियों ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराया था, हथियार की आपूर्ति की थी या फिर हमले में सीधे तौर पर शामिल लोगों की सहायता की थी। घटना 1 जुलाई, 2016 को ढाका के गुलशन इलाके में हुई थी।
 
न्यायाधीश ने आठवें आरोपी को बरी कर दिया क्योंकि अभियोजन पक्ष प्रतिबंधित नियो-जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (नियो-जेएमबी) द्वारा किए गए हमले में उसके संबंध को साबित नहीं कर सका।
 
हमले में मारे गए 17 विदेशी नागरिकों में नौ इतालवी, सात जापानी, एक भारतीय लड़की शामिल थे। बंधक बनाए जाने के दौरान दो बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी भी मारे गए थे।
 
हमले में मारे गए लोगों में शामिल भारतीय लड़की तारिशी जैन बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की छात्रा थी और वह छुट्टी मनाने के लिए ढाका आई थी।
 
अपने फैसले में न्यायाधीश ने बांग्लोदशी मूल के कनाडाई नागरिक तमीम चौधरी को हमले का मास्टरमाइंड बताया, जो बाद में राष्ट्रव्यापी आतंकवादरोधी सुरक्षा अभियान के दौरान मारा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख