पाकिस्तान के वजीरिस्तान में 6 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (19:31 IST)
6 Terrorists killed in Pakistan's Waziristan : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 2 जिलों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 6 आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए जारी लड़ाई में सेना की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी। समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक आईएसपीआर ने शुक्रवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले के मंजई क्षेत्र में सुरक्षाब‍लों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।
 
आईएसपीआर के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने इसी प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के रजमाक क्षेत्र में भी तीन आतंकवादियों को मार गिराया। वजीरिस्तान से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए जारी लड़ाई में सेना की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख
More