श्रीलंकाई राष्ट्रपति के आवास से चुराया सामान बेच रहे 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (15:19 IST)
कोलंबो। श्रीलंका की पुलिस ने यहां राष्ट्रपति भवन से चोरी किए गए सोने की परत वाले पीतल के 40 सॉकेट बेचने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। देश में गंभीर आर्थिक संकट के कारण सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोग राष्ट्रपति के आवास में घुस आए थे। इसी दौरान यह सामान चोरी किया गया था।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर नौ जुलाई को कब्जा कर लिया था। भीड़ ने विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग भी लगा दी थी।

ऑनलाइन समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने बताया कि नौ जुलाई को फोर्ट में राष्ट्रपति के आवास में प्रदर्शन के दौरान घुसने वाले तीन लोगों को सोने की परत वाले पीतल के 40 सॉकेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। खिड़कियों पर पर्दे लटकाने के लिए ये सॉकेट दीवार पर लगाए गए थे।

उसने बताया कि वेलिकाडा पुलिस ने रविवार को इन्हें बेचने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी आयु 28 साल, 34 साल और 37 साल है। पुलिस ने संदेह जताया कि इन तीनों को नशा करने की लत है।
रिपोर्ट में कहा गया कि इन तीनों को कोलंबो (उत्तर) आपराधिक जांच प्रभाग को सौंपा जाएगा, जो इस प्रकार के मामलों की जांच कर रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कम से कम 1000 मूल्यवान वस्तुएं राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से चोरी की गई हैं।(भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More