दक्षिणी स्पेन में मिला 23 हजार साल पुराना मानव जीनोम

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (20:32 IST)
बर्लिन। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने एक व्यक्ति का 23 हजार साल पुराना जीनोम डेटा बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह व्यक्ति आखिरी हिमयुग के चरम पर संभवत: यूरोप के सबसे गर्म स्थान पर रहता था। 
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, सबसे पुराना मानव जीनोम दक्षिण स्पेन के कुएवा डेल मलालमुएर्जो से बरामद हुआ है। इसके अलावा, देश के कुएवा डी अर्डेल्स सहित अन्य स्थानों से प्राचीन किसानों का 7 हजार से 5 हजार साल पुराना जीनोम मिला है। वैज्ञानिकों ने दक्षिण स्पेन के आंदालुसिया में स्थित कई पुरातात्विक स्थलों से बरामद प्राचीन मानव डीएनए का विश्लेषण किया है।
 
उन्होंने कहा कि स्पेन के दक्षिणी हिस्से से बरामद सबसे पुराना मानव जीनोम यूरोप के अनुवांशिक इतिहास में रहस्य की एक और कड़ी जोड़ता है।
 
दरअसल, किसी जीव की मौत के बाद उसका डीएनए अनुकूल जलवायु परिस्थितियों में केवल निर्धारित अवधि के लिए सुरक्षित रहता है। गर्म और शुष्क जलवायु में प्राचीन अवशेषों से डीएनए अलग करना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती है।
 
आंदालुसिया में जलवायु परिस्थितियां उत्तरी अफ्रीका के समान हैं। हालांकि, उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को की एक गुफा से मनुष्य का 14,000 साल पुराना डीएनए सफलतापूर्वक बरामद किया गया था।
 
वैज्ञानिकों ने कहा कि शोधकर्ता अब आखिरी हिम युग के दौरान जिब्राल्टर के जलडमरूमध्य में हिम युग आबादी के शरण लेने के लिए दक्षिणी इबेरियन प्रायद्वीप के चयन की वजह और अलग-अलग समुदायों के बीच संपर्क बिंदुओं का पता लगा सकते हैं, जब समुद्र का स्तर आज की तुलना में बहुत कम था।
 
मध्य और दक्षिणी यूरोप के लोगों का आनुवंशिक वंश, जो अंतिम हिम युग यानी आज से 24,000 से 18,000 साल पहले अस्तित्व में थे, उन लोगों से अलग है, जो यूरोप में बाद में बसे। हालांकि, उस महत्वपूर्ण अवधि के जीनोम डेटा के अभाव के कारण अब तक पश्चिमी यूरोप की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।
 
कुएवा डेल मलालमुएर्जो से बरामद मानव जीनोम का 23 हजार साल पुराना अवशेष अंतत: उस समय का डेटा उपलब्ध कराता है, जब यूरोप का बड़ा हिस्सा बर्फ की बड़ी चट्टानों से ढंका हुआ था। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले, फिरोजपुर में परिवार हुआ घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब, 15 मई तक 32 एयरपोर्ट बंद

India-Pakistan War : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच WFH शुरू, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस ने दी सलाह

India-Pakistan War : पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमले में परिवार घायल

अगला लेख