मैक्सिको सिटी में मेट्रो का पुल गिरने से 20 लोगों की मौत, 70 घायल

Webdunia
मंगलवार, 4 मई 2021 (18:55 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल का खंभा ढह जाने से मलबे में दबकर 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। घटनास्थल पर एक क्रेन की मदद से मलबों को हटाया जा रहा है ताकि आपात एवं बचावकर्मी वहां जाकर फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने कहा कि 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से 7 की हालत गंभीर है और उनकी सर्जरी हो रही है।

ALSO READ: भारत में कैसे काबू में आएगा Corona, अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया प्लान
 
शिनबौम ने कहा कि घटनास्थल से एक मोटर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जो सड़क के किनारे नीचे फंसा हुआ था। कई बचावकर्मी मलबों के नीचे तलाश कर रहे हैं। शिनबौम ने बताया कि दुर्भाग्य से मरने वालों में बच्चे भी हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ALSO READ: Covid -19 : प्लाज्मा थेरेपी क्या है ? जानिए इसके फायदे और नुकसान एक क्लिक पर
 
मेयर ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया जिससे मलबे में कई कारें दब गईं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग मेट्रो मार्ग के अंदर भी फंसे हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम वे जिंदा हैं भी या नहीं? दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.30 बजे हुई। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड ने ट्वीट किया कि बहुत दर्दनाक घटना हुई है।
 
घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं। मेट्रो लाइन-12 पर यह हादसा हुआ। इस लाइन के निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोप लगे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

अगला लेख
More