Hanuman Chalisa

क्‍या मोदी सरकार लाएगी लाड़ली बहना जैसी योजना, क्‍या है बजट 2024 का प्‍लान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (16:34 IST)
Budget 2024: इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर मार्केट और आम लोग कई तरह की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में आम लोगों को कई सौगात दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चुनावों में महिलाओं के वोट बैंक को लुभाने के लिए मोदी सरकार महिलाओं के लिए कोई योजना जरूर लाएगी। आकलन तो यह लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार लाड़ली बहना जैसी किसी योजना की घोषणा कर सकती है।

दरअसल, पात्रता मानदंड, वार्षिक आय, राशि के आकार जैसे बिंदूओं को लेकर चर्चा और विमर्श शुरू हो चुके हैं। मध्य प्रदेश राज्य के चुनावों में लाडली बहना योजना ने कमाल दिखाया है, तो मोदी सरकार भी बजट में महिलाओं के लिए भी ऐसी कोई योजना प्लान कर सकती है। इस योजना में 'पात्र महिलाओं' को सीधे वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है।

निचले तबके को मिल सकता है लाभ : माना जा रहा है कि खासतौर से आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं को एक निश्चित मासिक राशि प्रदान करने के बारे में कोई योजना सामने आ सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने की भी योजना बना रही है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, फेम योजना के तीसरे चरण को लेकर हितधारकों से हुई बातचीत के आधार पर तैयार हो रही फेम-3 स्कीम में आठ हजार करोड़ रुपए की मांग इलेक्ट्रिक दो पहिया के लिए रखी गई है। इसमें भी महिलाओं को लेकर खास फोकस रखा गया है।

महिलाओं को मिल सकती है अतरिक्त छूट: खबर की मानें तो इस योजना में महिलाओं को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड ई-वाहनों पर अतिरिक्त 10 फीसदी सब्सिडी दी जा सकती है। बता दें कि, बजट 2023 में केंद्र सरका ने महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत की थी। यह योजना वन टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम है जो दो साल के लिए मार्च 2025 तक उपलब्ध कराई जाएगी।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News : 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम का X पर पोस्ट, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका

अगला लेख