sawan somwar

बजट वाले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14 रुपए बढ़े दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (09:14 IST)
LPG Cylinder Price hike: आज 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट 2024 (Budget 2024) पेश करेंगी। लेकिन फरवरी माह के पहले दिन ही ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आज सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। शादियों के सीजन में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दामों में 14 रुपए की वृद्धि की गई है।
 
आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करती हैं। 1 जनवरी को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की थी लेकिन आज दाम बढ़ा दिए गए हैं।

ALSO READ: चुनाव से पहले अंतरिम बजट, इ‍न 3 वर्गों को है वित्तमंत्री सीतारमण में बड़ी उम्मीद
 
नई कीमतों के बाद चारों शहर में दिल्ली में 1769.50 रुपए, कोलकाता में 1887.00 रुपए, मुंबई में 1723.50 रुपए और चेन्नई में 1937 रुपए के भाव हो गए हैं। खास बात यह है कि आज के ही दिन 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। इस बजट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी।
 
मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में यह दूसरा अंतरिम बजट है। निर्मला सीतारमण 6ठी बार बजट पेश करेंगी। आय़ ये उनका अंतरिम बजट है। उम्मीद की जा रही है कि चुनावी साल होने के कारण आज का बजट लोकलुभावन होगा। देखते हैं आज वित्तमंत्री के पिटारे से क्या-क्या निकलता है?
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख