Budget 2024 - 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (19:31 IST)
Budget Session 2023 : मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है और इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी 2024 के बीच होगा और सरकार द्वारा 1 फरवरी 2024 को पेश किया जाने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। चुनावी वर्ष होने से चुनाव आयोग इस बात की अनुमति नहीं देता कि सरकार अंतरिम बजट में कोई बड़ा बदलाव करे। उसे इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव की अनुमति भी नहीं होती।

सरकार छोटी घोषणाएं और बदलाव पेश किए जा सकते हैं और संभव है कि अंतरिम बजट में भी कोई ऐसी घोषणा हो। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सीआईआई वैश्विक आर्थिक नीति के मंच पर पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि 1 फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी।

यह सिर्फ लेखानुदान होगा और सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए होगा। नई सरकार के गठन के बाद जुलाई 2024 में पूर्ण बजट पेश होगा तब तक सभी को इंतजार करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More