Hanuman Chalisa

इस तरह बना कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा

Webdunia
Congress election symbol: आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में स्वयं इंदिरा गांधी के साथ उनके सभी दिग्गजों को करारी हार का सामना करना पड़ा था और श्रीमती गांधी को जेल भी जाना पड़ा था।
 
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा के चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मायूसी छाई हुई थी। हार के बाद आत्ममंथन में जुटी कांग्रेसी खेमे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल में सरयू किनारे प्रवास कर रहे सिद्ध संत देवरहा बाबा के दर्शन करने की सलाह दी थी।
 
श्रीमती इंदिरा गांधी सिद्ध संत देवरहा बाबा के दर्शन के लिए देवरिया से 40 किलोमीटर दूर उनके आश्रम पर पहुंची। बाबा ने इंदिरा गांधी को दर्शन के बाद हाथ उठाते हुए आशीर्वाद दिया था और कहा कि यही हाथ तुम्हारा भला करेगा।
 
बताया जाता है कि इंदिरा गांधी ने बाबा के इस आशीर्वाद को मन से लगा लिया। वहां से वापस आने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से चुनाव निशान गाय-बछड़ा के स्थान पर हाथ का पंजा आवंटित करने की मांग की और यह चुनाव चिन्ह आज तक चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

अगला लेख