Hanuman Chalisa

दुनिया के सबसे ऊंचे 6 पेड़, हाइट जानकर हैरान रह जाएंगे

अनिरुद्ध जोशी
वैसे भारत में दुनिया का सबसे विशालकाय पेड़ है जिसे द ग्रेट बनियान ट्री कहते हैं जो कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है। लेकिन हम यहां बता रहे हैं दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ों के बारे में। 
 
 
1. ब्राजील नट्स : ब्राजील नट्स का वृक्ष बहुत ही ऊंचा और विशालकाय होता है। कहते हैं कि जब यह वृक्ष पूर्ण विकसित हो जाता है तब यह बहुत ही विशालकाय हो जाता है। माना जाता है कि इस वृक्ष को पुरी तरह से देखने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह ऊंचा होने के साथ ही विशालकाय भी होता है। इस वृक्ष का नट्स बादाम के आकार का लेकिन उससे दोगुना बड़ा होता है। वृक्ष में नारियल के बराबर का एक फल लगता है जिसमें 15-20 नट्स होते हैं। जब इस वृक्ष के सहारे हजारों तरह की लताएं उपर चढ़ जाती है तो इसे देखना और भी अद्भुत होता है। ब्राजील नट के पेड़ का वैज्ञानिक नाम बेर्थोलेटिया एक्‍सेलस (Bertholletia excelsa) है। यह ब्राजील के जंगलों में पाया जाता है।
 
 
2. कैलीफोर्निया का ग्रेट सिकुआ : अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के सियेरा नेवादा ढलानों के सबसे बड़े पेड़ के लिए प्रसिद्ध है। ग्रेट सिकुआ नामक यह पेड़ 'सिकुआ डेन्ड्रान' वंश का है और इसका जातिगत नाम 'जाइगे स्टिअम' है। इस पेड़ का व्यास 12 मीटर तथा कुल ऊंचाई 82 मीटर है। भूमि से 54 मीटर की ऊंचाई पर इसका तना 4 मीटर मोटा है और इसकी सबसे लंबी शाखा की लंबाई 42.3 मीटर तथा व्यास 1.8 मीटर है। इसके तने का कुल आयतन 1401.84 घनमीटर है। अमेरिका के सिकुआ राष्ट्रीय पार्क में इस प्रकार के 300 से अधिक पेड़ हैं। इनमें से कुछ का नाम अमेरिका के प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम पर रखा गया है।

 
3. द जनरल शेरमैन : कैलीफोर्निया के एक सेक्यूआइया या सिकुआ नेशनल पार्ट का सबसे लंबा पेड़ है। इसका घनफल विश्‍व के अन्य वृक्षों से अधिक माना गया है। जनरल शेरमैन 52500 क्यूबिक फीट (1448.6 क्यूबिक मीटर) है। इस घनफल में इसकी डालिया का माप शामिल नहीं है। सबसे अधिक मोटे वृक्ष की आयु 4000 वर्ष आंकी गई है। भारत में सिकुआ वृक्ष कश्मीर में तांग मार्ग ड्रग फार्म सारीखाम में सन‍् 1942 में लगाया गया था। यह सदाबहार पेड़ 28.8 मीटर लंबा है। जायंट सिकुआ उत्तर प्रदेश में अलमोड़ा में लगाए गए हैं।

 
4. देवदारू वृक्ष : किनिया के जंगलों में ‘देवदारू वृक्ष’ प्रजाति के कुछ अनोखे लम्बे पेड़े हैं। इन पेड़ों की लम्बाई 300 से 320 फुट तक है। इनकी आयु 150 से 175 वर्ष तक होती है। ये पेड़ स्केल की तरह सीधे होते हैं, इनमें वर्षा में लाल-पीले फूल खिलते हैं, जिनकी महक से जंगल भी महक उठते हैं।

 
5. सि चिनाई : चीन के जंगली क्षेत्रों में सि चिनाई नामक 280-300 फुट लम्बें पेड हैं। इन पेड़ों में सिर्फ वर्षा के मौसम में ही पतियां नजर आती हैं। वर्षा के बाद धीरे-धीरे पतियां झड़ने लगती हैं और पेड़ ठूंठ की तरह दिखाई देते हैं। लेकिन वर्षा की दस्तक के साथ ही इनमें फिर से कोंपले दिखाई देने लगती हैं, जो धीरे-धीरे बड़े होकर पूरे पेड़ को हरे-हरे पतों से ढक लेती हैं।
 
 
6. हाइपर्शन : दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित पेड़ रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 115.85 मीटर है। इस पेड़ का नाम हाइपर्शन है। इस पेड़ की खोज साल 2006 में हुई थी। दुनिया का सबसे लंबा पेड़ होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रेडवुड नेशनल पार्क में खड़ा यह पेड़ काफी दूरी से साफ नजर आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख