Hanuman Chalisa
✕

महासागर के नीचे से निकलकर चौंका देंगे एलियन, क्या यह सही है?

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (18:38 IST)
हम सुनते आए हैं कि अंतरिक्ष में कहीं एलियन रहते हैं। वे अंतरिक्ष से ही आते हैं और वहीं चले जाते हैं। एक दिन सभी के सामने वे अंतरिक्ष से नीचे आएंगे और दुनिया चौंक जाएगी, लेकिन एक पूर्व पुलिस अधिकारी गैरी हेसेल्टाइन का दावा है कि जिस वीडियो में अमेरिकी नौसेना का एक जहाज उड़ती हुई ऑब्जेक्ट्स से घिरा हुआ देखा गया था, उससे शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि एलियन बेस पानी के नीचे कहीं पर है। मतलब यह कि यूएफओ अंतरिक्ष के बजाय समुद्र के नीचे से आ सकते हैं।
 
 
डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक, द सन अखबार से बात करते वक्त गैरी ने कहा, 'यूएफओ को अक्सर पानी के अंदर और बाहर आते देखा जाता है, इसलिए संदेह है कि हमारे गहरे महासागरों और खाइयों में एलियन बेस हो सकते हैं।'
 
गैरी ने अपने बैज में रिसर्च एलियन एक्टिविटी में काम किया है। नए इंटरनेशनल कोएलिशन फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल रिसर्च (आईसीईआर) के उपाध्यक्ष गैरी हेसेल्टाइन ने 'द सन' को बताया कि सैन्य जहाजों के आसपास यूएफओ के हालिया वीडियो से एलियन्स के ओरिजिन के बारे में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
 
उन्होंने कहा, 'यह सुनने में अजीब लगता है कि लेकिन अगर आप इसके बारे में सोचे तो हम सिर्फ 5% ही महासागर के बारे में जानते हैं, हम महासागरों से ज्यादा चांद या मंगल के सतहों के बारे में जानते हैं। इसलिए मुझे ऐसा महसूस होता है कि यूएफओ अक्सर पानी के अंदर ही आते-जाते हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस अधिकारी गैरी हेसेल्टाइन ने रॉयल एयर फ़ोर्स पुलिस के साथ लगभग 6 वर्ष कार्य किया है, ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के साथ 24 वर्ष तक काम किया है। उन्होंने 2002 में एक सेवारत अधिकारी तक यूएफओ देखे जाने के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस लॉन्च किया है। 2013 में फोर्स से रिटायर होने से पहले उन्होंने अपने शोध पर फोकस कर लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख