Hanuman Chalisa

क्या होते हैं Subliminal Song? सुनने से पहले जान लें ये बातें

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (16:58 IST)
- ईशु शर्मा
 
आज के दौर में युवाओं में मनिफेस्टेशन (manifestation) का चलन काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। मनिफेस्टेशन मतलब किसी चीज़ को हासिल करने के लिए उसके बारे में लगातार सोचना, पढ़ना, लिखना या सुनना। इस मनिफेस्टेशन के चलन में इंटरनेट पर सब्लिमिनल (subliminal) गाने बहुत तेज़ी से प्रचलित हो रहे हैं। सब्लिमिनल का अर्थ है किसी संदेश के ज़रिए अवचेतन दिमाग (subconscious mind) पर प्रभाव डालना या किसी संदेश के माध्यम से अवचेतन दिमाग को किसी चीज़ की तरफ आकर्षित करना। चलिए जानते हैं कि क्या होते हैं सब्लिमिनल गाने....
 
क्या है Subliminal Song? : दरअसल सब्लिमिनल (subliminal) गाने ऐसे गाने हैं जिनके पीछे अफ्फर्मटिव (affirmative) शब्द छुपे होते हैं। यूट्यूब (youtube) पर कई ऐसे चैनल है जो सब्लिमिनल गाने बनाते हैं और गाने में अफ्फर्मटिव शब्दों के साथ किसी भी प्रकार का शांत म्यूजिक (music) डाल देते हैं। अफ्फर्मटिव शब्द भी किसी व्यक्ति के द्वारा रिकॉर्ड किए जाते हैं और उनकी आवाज़ गाने में इतनी कम होती है कि वो हमें समझ नहीं आते हैं पर वो हमारे अवचेतन दिमाग (subconscious mind) पर प्रभाव डालते हैं। 
क्यों करते हैं सब्लिमिनल सॉन्ग का प्रयोग? : कई लोग सब्लिमिनल सॉन्ग (subliminal song) का प्रयोग मनिफेस्टेशन (manifestation) के लिए करते हैं दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अपनी इक्छा को पूरा करने के लिए लोग इन गानों का प्रयोग करते हैं। इंटरनेट पर कई तरह के सब्लिमिनल सॉन्ग है जो ये दावा करते हैं कि उनके सॉन्ग सुनने के बाद लोग पतले हो जाएंगे, विश्वास के साथ बोलना सिख जाएंगे या अपने पसंदीदा आइडल जैसे दिखने लगेंगे। ऐसे कई तरह के दावों वाले सब्लिमिनल इंटरनेट पर मौजूद हैं।
 
सब्लिमिनल सांग सुनने से पहले रखें ये सावधानी : अगर आप सब्लिमिनल सॉन्ग (subliminal song) सुनते हैं या सुनने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि हर किसी चैनल का सब्लिमिनल सुनना आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि आपको नहीं पता कि उस गाने के पीछे क्या संदेश छुपे हुए हैं जिसकी वजह से आपके अवचेतन दिमाग (subconscious mind) पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए हमेशा उन चैनल के सब्लिमिनल सुने जो वीडियो के डिस्क्रिप्शन (description) में गाने में मौजूद अफ्फर्मटिव (affirmative) शब्दों की लिस्ट दे या उस लिस्ट की कोई लिंक अपलोड करें।
 
अंत में सब्लिमिनल सॉन्ग सुनना गलत नहीं है बल्कि कई ऐसे फेमस सिंगर्स के गाने हैं जो सब्लिमिनल के रूप में बनाए गए हैं पर किसी भी चीज़ की तरफ आकर्षित होने से पहले उस चीज़ को अच्छे से जान लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख