Hanuman Chalisa

डि‍श ऑर्डर करने पर वेट्रेस का हो गया दिमाग खराब, बंदूक निकाली और...

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (15:33 IST)
जब आप किसी रेस्‍टोरेंट में जाएं और अपनी फैवरेट डि‍श ऑर्डर करे और वेटर आपकी डि‍श लाने की बजाए आप पर बंदूक तान दे तो क्‍या हो। ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका के एटलांटा में रहने वाले कैंडी फ्रैंक्लिन के साथ। वे वेफेल हाउस रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे जहां एक वेट्रेस ने उनके ऊपर बंदूक तान दी।

अमेरिका के एटलांटा में रहने वाले कैंडी फ्रैंक्लिन हाल ही में वेफेल हाउस रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। ये एक फूड चेन है। कैंडी ने बताया कि उन्होंने वेट्रेस के चीज एग मंगवाया। काफी देर इंतजार करने के बाद जब वेट्रेस उनका खाना लेकर आई तो उन्होंने देखा कि वो सिर्फ एग लाई है।

इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। शख्स ने कहा कि उन दोनों के बीच आम सी बहस होने लगी जो किसी भी रेस्टोरेंट में खाने को लेकर होती है। मगर ये बहस हिंसक हो जाएगी, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।
कैंडी ने बताया कि झगड़े के बाद वेट्रेस ने उनकी ओर भरी हुई बंदूक तान दी! बंदूक देखकर कैंडी तो डर ही गए, साथ ही वहां मौजूद अन्य ग्राहक रेस्टोरेंट से भाग गए।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कैंडी ने बताया कि वो भी वहां से डर कर निकले। वेट्रेस ने उनसे कहा कि वो उनका भेजा उडा देगी। कैंडी ने बताया कि इससे पहले भी वो एक बार ऐसी हिंसा के गवाह बन चुके हैं। एक लड़ाई में अनजान शख्स ने उनके भाई पर गोली चला दी थी जिसकी जान चली गई।

रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस बीच कैंडी ने कहा कि अब वो कभी उस रेस्टोरेंट में दोबारा नहीं जाएंगे। अमेरिका में बंदूक चलाने की कई वारदातें हाल ही में सामने आई हैं। कैंडी ने बताया कि उनके और वेट्रेस के बीच का झगड़ा ऐसा कोई सीरियस नहीं था मगर वो बेहद हैरान हुए कि उतनी सी बात में वेट्रेस ने कैंडी के सामने बंदूक तान दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

अगला लेख