Hanuman Chalisa

क्या आपने की है समुद्र की साहसिक यात्रा?

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (09:49 IST)
धरती पर समुद्र, रेगिस्तान, बिहड़ जंगल और हिमालय सबसे अद्भुत, विचित्र और रहस्यों से भरा है। इसमें भी समुद्र, समुद्री सुरंग, समुद्री गुफा, समुद्री टापू और समुद्र तटों के तो कहने ही क्या। जीवन है तो यहीं पर और कहीं पर भी नहीं। आपने समुद्र नहीं देखा तो फिर क्या खाक कुछ देखा। चलो देख भी लिया तो यदि आप समुद्री यात्रा पर नहीं गए तो भी बहुत कुछ चूक गए। समुद्री यात्रा का रोमांच हमें जरूर हासिल करना चाहिए। आओ जानते हैं समुद्री यात्रा पर कुछ खास।
 
ALSO READ: समुद्र के भीतर होती है खाने की ये विचित्र चीजें
1. समुद्री यात्रा के संस्मरण पर हजारों किताबें लिखी गई हैं। समुद्री लुटेरे, सिंदबाद जहाजी और समुद्र के सम्राट नाम से कई किताबें लिखी गई हैं। समुद्री यात्रा के रोचक और रोमांचक संस्मरणों को पढ़कर हर कोई आश्चर्य करेगा कि आखिर समुद्र की दुनिया एक अलग ही दुनिया है जिसका धरती की दुनिया से कोई मेल नहीं।
 
2. कुछ वर्ष पूर्व एक फिल्म आई थी 'लाइफ ऑफ पाई'। निश्चित ही यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म न हो लेकिन ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने समुद्र में कई दिन जिंदगी और मौत के बीच गुजारे हैं। समुद्री जहाजों, लुटेरे, विज्ञानिकों के शोध और युद्ध पर कई फिल्में बनी है। उन्हें देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि समुद्र कितना विशाल और कितना विचित्र है। 
ALSO READ: धरती पर छोटे-बड़े मिलाकर कितने हैं समुद्र?
3. रोमांचक समुद्री यात्राओं के बारे में जहाजों के कप्तानों ने अपनी डायरियों में अपने दुर्लभ और रोमांचक अनुभवों को दर्ज किया है। वास्को डि गामा, कोलंबस के नाम तो समुद्री यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं ही, कई बार तो लोगों ने ऐसे ऐसे जीव देखे हैं जिसके बारे में सुनकर आश्चर्य होता है कि आखिर यह चीज क्या है? यह कोई जीवधारी है या निर्जीव वस्तु? कई बार जहाज निकला कहीं और के लिए और पहुंच गया किसी अनजान द्वीप पर। कई जहाज तो आज तक वापस लौटकर नहीं आए।
ALSO READ: रहस्यमयी समुद्र के अद्भुत हैं ये 10 जीव-जंतु
5. भारतीय उपमहाद्वीप को घेरे हुए नीले पानी में यात्रा करना स्‍मरणीय अनुभव होता है। भारत में समुद्री यात्रा का उपयोग मौर्य और मध्यकाल में अधिक था। अधिकांशत: अरब सागर का उपयोग लक्षद्वीप पहुंचने और बंगाल की खाड़ी का उपयोग अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचने में किया जाता है। ये दोनों द्वीप समूह भारतीय उपमहाद्वीप के हिस्‍से हैं। 
ALSO READ: प्राचीन एवं पौराणिक हिन्दू शास्त्रों अनुसार समुद्र का रहस्य
6. अटलांटिक समुद्र में एक ऐसी जगह है जिसे बरमूडा त्रिभुज कहा जाता है। पिछले 100 वर्षो मे बरमूडा त्रिभुज में लोगों की मान्यताओं के अनुसार असाधारण रूप से ज्यादा संख्या में वायुयान और जलयान रहस्यमय रूप से कोई सूराग न छोड़ते हुए अदृश्य हुए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस क्षेत्र में 100 के आसपास वायुयान, जलयान और लगभग 1000 व्यक्ति लापता हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख