khatu shyam baba

बचपन के दोस्‍त ने ऐसी तस्‍वीर खींची कि ये सफाईकर्मी रातोरात बन गया स्‍टार

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (12:50 IST)
कहते है कि जब किस्‍मत चमकती है तो एक ही पल में किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। अगर तकदीर साथ नहीं है तो फि‍र जिंदगीभर संघर्ष करने पर भी कुछ हासिल नहीं होता है। भाग्‍य के इस खेल को युरा नाम के एक सफाईकर्मी की कहानी बखूबी बयान करती है।

एक फोटोग्राफर रोमान ने अपने बचपन के सफाईकर्मी दोस्‍त की कुछ तस्‍वीरें इसलिए ली थी कि दुनिया को उसके संघर्ष के बारे में पता चले, लेकिन ऐसा कमाल हुआ कि तस्‍वीरें सोशल मीडि‍या में वायरल हो गईं और युरा रातोंरात मॉडल ही बन गया। रोमान पेशे से फोटोग्राफर हैं और ऑनलाइन फोटो प्रोजेक्ट के लिए अपने दोस्त युरा की तस्वीरें खींची थी।

युरा रूस में रहते हैं और वे एक सफाईकर्मी हैं। उनका फोटोग्राफर दोस्‍त  रोमान उनकी तस्वीरों के माध्यम से ये दिखाना चाहता था कि युरा की जिंदगी कितने मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने क्या-क्या संघर्ष किए हैं। लेकिन ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को इतनी पसंद आई कि युरा की जिंदगी ही बदल गई। रोमान ने ये तस्वीरें फेसबुक पर भी शेयर की हैं!

रोमान ने मीडि‍या को बताया कि वो और यूरा एक कैंप में मिले थे। उनकी मां वहां काम करती थी। अब यूरा इलाके में गलियां साफ करने का काम करता है। युरा बचपन से ही अनाथ था। इसके साथ ही वो कई मानसिक दिक्कतों से भी जूझ रहा था।

रोमान चाहते थे कि तस्‍वीरों की मदद से उन्‍हें युरा का अकेलापन और उसके संघर्ष की पूरी कहानी बताई जाना चाहिए। युरा अपनी जैसी जिंदगी जीने वाले लोगों की मदद करता था, लेकिन लोग उसका शोषण करते थे, इन्‍हीं सब बातों को ध्‍यान में रखते हुए रोमान युरा की कहानी को तस्‍वीरों में कैद करना चाहते थे।

रोमान ने युरा को एक बिलकुल नए लुक में तैयार करवाकर तस्वीरें खींची। जब ये तस्‍वीरें सोशल मीडि‍या में आईं तो वायरल हो गई। लोगों को इतनी पसंद आई कि वे जमकर युरा की तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं।

यहां तक कि इंटरनेट यूजर्स ने भी यूरा के लिए 12000 डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) फंड एकत्र कर लिया। अब सोशल मीडिया पर युरा को कई ऐड भी मिल रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों के साथ उनकी जिंदगी के बारे में जानकर खुश हो रहे हैं। कुल मिलाकर युरा अब एक मॉडल बन गए हैं।-

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख