जब फेसबुक बना मसीहा और ऐसे बची पत्‍नी और बच्‍चे की जान

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (15:29 IST)
मेलशिया बाढ़ से प्रभावित है। बीते हफ्ते आई भीषण बाढ़ के बाद अब जाकर वहां पानी का स्तर घट रहा है और लोग अपने नॉर्मल लाइफ की तरह बढ़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया मलेशिया के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

कई लोग हैं जो अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। ऐसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिये मदद मांग रहे हैं। ऐसी ही एक मदद मिली एक लाचार पति को, जिसकी 9 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी दर्द से छटपटा रही थी।

रविवार यानी 19 दिसंबर को मलेशिया के तमन श्री मुड़ा में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान वहां रहने वाले एक शख्स डजुल निजमान अपनी पत्नी के साथ घर के ऊपर के फ्लोर पर फंसा हुआ था।

उसकी 9 महीने प्रेग्नेंट बीवी कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती थी। लेकिन नीचे बाढ़ के पानी में उसे अस्पताल पहुंचाना नामुमकिन था। कपल के साथ उनके बच्चे भी घर में फंसे हुए थे।

शख्स काफी देर तक मदद की आस लगाए रखा। लेकिन जब कोई भी नहीं आया तो आखिर में उसने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी समस्या लोगों के साथ शेयर की। उसने लिखा कि नीचे बाढ़ के पानी में अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाना मुमकिन नहीं है। वो दर्द से छटपटा रही है। दो दिन में उसकी सर्जरी की डेट है। पता नहीं वो कैसे अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा पाएगा?

फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद शख्स की बात रेस्क्यू टीम तक पहुंची। इसके बाद उनकी मदद के लिए एक नाव भेजी गई। इसी नाव में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां जानकारी के मुताबिक़, उसने एक बेटे को जन्म दिया है। महिला की हालत पहले से काफी बेहतर है। अब धीरे-धीरे मलेशिया में हालात सुधर रहे हैं। लोग बाढ़ के पानी के साथ आए कचरे की सफाई कर नार्मल लाइफ में जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनेगा, CM धामी ने दी मंजूरी

ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया 'सिंदूर' का महत्व, बोले CM डॉ. मोहन यादव, लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की राशि

आदिवासी वोटर्स की नाराजगी के डर से नहीं हो रहा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा?

ट्रंप का एक और दावा, भारत ने जीरो टैरिफ लगाने की पेशकश की

भारत ने नहीं बनाया पाकिस्तान के परमाणु केंद्रों को निशाना, नहीं हुआ रेडिएशन

अगला लेख