Hanuman Chalisa

उम्र 10 साल, 1 महीने में कमाए 1 करोड़ रुपये, 15 साल की उम्र में है रिटायर होने का प्‍लान

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (18:03 IST)
बचपन बच्‍चों के खेलने कूदने के लिए होता है, लेकिन आजकल के बच्‍चे जो कर रहे हैं, वो लोग जिंदगीभर नहीं कर पाते हैं। बात कमाई की हो तो भी बच्‍चे बड़ों से बहुत आगे हैं।

एक नन्‍हीं बच्ची ने तो कमाई के मामले में ऐसे झंडे गाड़े कि अब हर जगह उसी की चर्चा हो रही है। बच्ची ने महज 10 साल की उम्र में वो कर दिखाया जिसके लोग जिंदगीभर सपने देखते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली लड़की पिक्सी कर्टिस (Pixie Curtis) की बात कर रहे हैं। पिक्सी एक प्राइमरी स्कूल की स्टूडेंट है। और अपनी मां रॉक्‍सी के साथ मिलकर फिजेट्स और रंगीन पॉपिंग खिलौने बनाती हैं। इन खिलौनों की बाजार में इतनी डिमांड होती है कि ये हाथों-हाथ ही बिक जाते हैं।

इसके अलावा पिक्सी के नाम पर एक हेयर एक्सेसरी ब्रांड भी है जो कि बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत हेडबैंड, क्लिप और अन्य सामान बनाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सी और उसकी मां ने खिलौने के बिजनेस में हाथ आजमाने का फैसला किया था। जब उनके सभी खिलौने सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही बिक गए थे। वो उनके बिजनेस की सबसे बड़ी कामयाबी थी।

उनकी कंपनी का पहले महीने का टर्नओवर ही 1 करोड़ से भी ज्यादा था। जो कि वाकई कमाल है। इसके बाद पिक्सी की कंपनी की ओर से हेयर एसेसरी ब्रांड भी तैयार किया गया, जिसका नाम Pixie's Bows रखा गया।

रॉक्सी ने कहा कि पिक्सी के लिए हमने इस हिसाब से सब प्लानिंग की है, ताकि वह 15 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट ले सके। इस उम्र में भी पिक्सी और उसके भाई के पास एक करोड़ 40 लाख रुपये की मर्सीडीज कार है। रॉक्सी खुद भी एक पब्लिक रिलेशंस मैनेजर हैं। उनका कहना है कि इतनी छोटी उम्र में पिक्सी के अंदर बिजनेस करने की ललक थी और उसे मेरी मदद से कामयाबी हासिल हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस प्रदर्शन में पुलिस को अपशब्द कहने का आरोप

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

अगला लेख