ये है भारत की साइलेंट सिटी जहां है No Horn का रिवाज, यहां हॉर्न नहीं सुनाई देती है शांति

WD Feature Desk
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (07:03 IST)
No horn city of India


 
No horn city of India:  हमारे देश में ट्रेफिक के बढ़ते शोर से लगभग हर शहर प्रभावित है। बढ़ते शोर के कारण लोग सुकून को तरसते हैं लेकिन आज  हम आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको ट्रैफिक का कोई शोर सुनने को नहीं मिलेगा। भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में बसा है मिजोरम, जिसकी राजधानी है अजवाइल। मिजोरम पहुंचकर आपको गाड़ियों के हॉर्न से ज्यादा फिजाओं का संगीत सुनाई देगा। मिजोरम में लोग बेवजह हॉर्न मारना पसंद नहीं करते।

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की राजधानी अजवाइल एक ऐसी जगह है जहां ट्रैफिक का शोर नहीं सुनाई देता। आइये आज आपको इस शांत शहर के बारे में बताते हैं।

मिजो कल्चर और शांति का रिश्ता
मिजो कल्चर कुछ ऐसा है, जिसे शब्दों में बयान करना जरा मुश्किल है। इसका मकसद मेहमाननवाजी, दयालु और स्वार्थ से परे दूसरों की मदद करना है। कम्युनिटी के तौर पर मिजो हमेशा समुदायों के वेलफेयर को आगे रखते हैं, ना कि खुद के। इसलिए मिजोरम के लोग हॉर्न नहीं मारने का पालन इतनी सख्ती से करते हैं।

अजवाइल में ट्रैफिक और शांति का संतुलन
अजवाइल में 3.5 लाख लोग रहते हैं, जिसमें से 1.5 लाख रजिस्टर्ड वाहन अजवाइल के हैं। चूंकि यहां कार काफी ज्यादा हैं और सड़कें संकरी हैं इसलिए 15 किलोमीटर का रास्ता तय करने में भी कई घंटों का समय लग जाता है। लेकिन बावजूद इसके शहर ने अपनी एक खास इमेज बनाई है। यहां जिंदगी की भाग-दौड़ नहीं है।

ALSO READ: भीड़ से दूर बर्फबारी का आनंद लेने की जगह है चकराता
पुलिस का योगदान
हालांकि, पुलिस भी इस व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करती है, जैसे कि वह तेज आवाज वाली बाइकों को इजाजत नहीं देती, ट्रैफिक जाम में ओवरटेक करने की कोशिश करने वालों को फटकार लगाई जाती है। साथ ही टूरिस्ट्स को भी इस नियम के बारे में बताया जाता है।

अजवाइल से सीख
अजवाइल हमें सिखाता है कि शांति और सभ्यता के साथ भी हम सहजता से रह सकते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन कैसे बनाया जा सकता है।
अजवाइल एक ऐसा शहर है जहां शोर नहीं, बल्कि शांति बोलती है। यह शहर हमें सिखाता है कि हम कैसे एक शांत और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

Krishi Udyog Samagam 2025 : खेती का उद्योगों के साथ हुआ समागम, मुख्यमंत्री यादव ने कहा- किसानों के लिए सबकुछ करेगी सरकार

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

अगला लेख
More