Festival Posters

इस शख्‍स को हो गया ‘प्‍लास्‍ट‍िक की गुड़िया’ से प्‍यार, सगाई की और ग‍िफ्ट में दी हीरे की अंगूठी और आईफोन!

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (12:15 IST)
आपने प्‍यार की कई कहानियां सुनी होगी लेकिन ये कहानी बिल्‍कुल ही अनोखी है। क्‍योंकि एक आदमी को सेक्‍स डॉल से से प्यार हो गया है। आगे क्‍या हुआ ये सुनकर हैरान रह जाएंगे।

प्यार के किस्सों के बीच आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बता रहे हैं, उसका प्यार सुन कर आप दंग रह जाएंगे। इस शख्स को प्लास्टिक की गुड़िया से से प्यार हुआ है।

ये मामला हांग-कांग का है जहां इस शख्स का दिल एक सेक्स डॉल पर आ गया. यहां रहने वाले 36 साल के शाई टियानरोंग ने किसी लड़की के प्यार में पड़ने की जगह एक डॉल से शादी का फैसला किया है।

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताब‍िक दरअसल, उसने इस डॉल को अपने प्लेजर के लिए खरीदा था, लेकिन इसके साथ रहते हुए उसे अहसास हुआ कि ये डॉल ही उसका सच्चा प्यार है। ऐसे में उसने इस सेक्स डॉल से ही सगाई कर ली। इस शख्स की प्रेम कहानी खूब चर्चा में है।

हैरानी होगी कि शाई ने अपनी नई नवेली मंगेतर को सगाई के बाद कई महंगे गिफ्ट्स भी दिए हैं। इसमें आईफोन से लेकर महंगे कपड़े और कई जोड़ी महंगे जूते-चप्पल शामिल है। इस सेक्स डॉल से शाई इतना प्यार करता है कि उसने आज तक डॉल को किस तक नहीं किया है। उसे लगता है कि किस करने से उसकी स्क्रीन खराब हो जाएगी। शाई के इस प्यार को देख कर हर कोई दंग है।

मीड‍िया में आई रिपोर्ट के मुताबि‍क शाई अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। उन्हें कई साल पहले से ही सेक्स डॉल्स में काफी दिलचस्पी थी। जब वो 26 के थे, तभी उन्हें स्टोर में एक डॉल पसंद आ गई थी लेकिन उस वक्त कीमत ज्यादा होने की वजह से वो उसे खरीद नहीं पाए थे। इसके बाद में शाई ने ऑनलाइन सेक्स डॉल सर्च कर अपने बजट के हिसाब से एक डॉल खरीद ली। इस डॉल के साथ रहते हुए वो इतने कम्फर्टेबल हो गए कि उसी से सगाई कर ली।

शाई कहते हैं कि डॉल के साथ सगाई और शादी किसी लड़की से करने से ज्यादा आसान है। डॉल ना सिर्फ उसकी जरूरतें पूरी करती है बल्कि उसे समझती भी है। साथ ही ये डॉल उससे लड़ाई नहीं करती।

सम्बंधित जानकारी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

fact check : पाकिस्तान की फिर खुली पोल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ को लेकर फैलाई फेक न्यूज

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

अगला लेख