Hanuman Chalisa

आखि‍र ऐसा क्‍या था इस शख्‍स की हार्ड ड्राइव में जिसके गुम हो जाने पर मांग ली NASA से मदद

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (13:02 IST)
जेम्स हॉवेल्स नाम के इस इंजीनियर ने गलती से हार्ड ड्राइव कचरे में फेंक दी थी, जिसमें एक क्रिप्टोग्राफिक प्राइवेट की स्टोर थी। ये चाभी जेम्स के पास मौजूद हज़ारों करोड़ के खजाने की चाभी है।

अगर हार्ड ड्राइव मिली तो ये शख्स झटके में बहुत अमीर हो जाएगा, लेकिन अगर ये नहीं मिली तो उसे ज़िंदगी भर का मलाल रह जाएगा।

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स हॉवेल्स ने साल 2013 में गलती से न्यूपोर्ट वेल्स में अपनी हार्ड ड्राइव गलती से कूड़े में फेंक दी थी। इसमें बिटकॉइन की प्राइवेट की स्टोर थी। आज जब बिटकॉइन की कीमत इतनी ज्यादा हो चुकी है तो जेम्स के बिटकॉइन की कीमत करीब 340 मिलियन पाउंड हो चुकी है। भारतीय मुद्रा में ये रकम 34,33,98,35,916 रुपये होती है।

हार्ड ड्राइव ढूंढने के लिए जेम्स हॉवेल्स अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के डेटा एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं। जेम्स हॉवेल्स ने स्थानीय प्रशासन को ये भी ऑफर किया है कि वे अपनी कुल रकम का कुछ हिस्सा कोविड रिलीफ फंड में दान करेंगे, हालांकि आधिकारिक रूप से किसी ने भी उनका ये ऑफर स्वीकार नहीं किया है।

यहां तक कि कचरे के ढेर में उन्हें भी कोई जाकर हार्ड ड्राइव ढूंढने नहीं दे रहा है। परेशान जेम्स ने दुनिया भर के इंजीनियर्स, पर्यावरणविद और डेटा रिकवरी विशेषज्ञों से उनकी मदद के लिए कह चुके हैं।

वे अब NASA के साथ-साथ ऑनट्रैक कंपनी की मदद भी ले रहे हैं। डेटा रिकवरी फर्म का मानना है कि अगर उनकी ड्राइव टूटी नहीं होगी तो उनका डेटा 80 से 90 फीसदी रिकवर होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अगला लेख