Hanuman Chalisa

चाय के बारे में दिलचस्प तथ्य, पढ़ें 25 रोचक बातें...

Webdunia
आज 15 दिसंबर को 'इंटरनेशनल टी डे' मनाया जाता है। दुनियाभर में गर्मागर्म चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। तो आज चाय के इस दिन पर, आइए जानते है चाय के बारे में कुछ रोचक तथ्य...
 
1. चीन के लोगों ने सबसे पहले चाय पीना शुरू किया। 
2. ऐसा कहा जाता है कि चीन के एक राजा 'शैन नुंग' के सामने गरम पानी का प्याला रखा गया था, उसमें गलती से चाय की सूखी पत्तियां गिर गईं और उस पानी का रंग बदल गया। राजा ने जब इस पेय को पीया तो उसे यह नया स्वाद बेहद पसंद आया और तब से ही चाय पीने की शुरुआत हो गई। 
3. पानी के बाद चाय ऐसा पेय पदार्थ है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाता है। 
4. शुरू में चाय केवल सर्दियों में दवाई की तरह पी जाती थी। इसे रोज पीने की परंपरा भारत में ही शुरू हुई। 
5. भारत में 1835 से चाय पीने की शुरुआत हुई। 
6. कहा जाता है कि 1,500 से ज्यादा प्रकार की चाय होती है जिसमें काली, हरी, सफेद और पीली चाय काफी प्रचलित हैं। 
7. अगर चाय की पत्तियों को कुछ देर पानी में भिगो दें और उसकी स्मैल (गंध) घर में फैलाएं तो यह  प्राकृतिक 'ऑलआउट' का काम करता है और मच्छर भगा देता है।  
8. चाय अफगानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय है। 
9. इंग्लैंड के लोग रोज 16 करोड़ चाय के कप पीते हैं। इस हिसाब से साल में 60 अरब कप्स चाय पी जाते हैं। 
10. काली चाय का उपयोग कुल चाय का 75% है।
11. भारत में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से असम में होता है और टी ही असम का राष्ट्रीय पेय भी है।
12. चाय उत्पादन में चीन पहले नंबर पर है और भारत दूसरे पर। 
13. ब्लैक टी यानी काली चाय की सबसे ज्यादा खपत भारत में होती है। 
14. अमेरिका में 80% चाय की खपत आइस टी के फॉर्म में होती है।
15. तुर्की का हर व्यक्ति रोज 10 कप चाय पी लेता है।
16. चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने से आपकी रक्षा करते हैं। 
17. खाली पेट ब्लैक टी पीने से पेट फूलता है तथा एसिडिटी और अपच हो सकती है। 
18. खाली पेट चाय पीने से आपकी भूख प्रभावित होती है या फिर भूख लगना ही बंद हो जाती है। ऐसा होने पर आप जरूरी पोषण से वंचित रह सकते हैं।    
19. चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो तो अधिक नुकसानदायक हो जाती है।
20. स्ट्रांग टी पीने से अल्सर होने का खतरा बढ़ता है।
21. दिन में 4-5 कप्स चाय पीने से पुरुष में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। 
22. ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के हिसाब से चाय पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। चाय में केचेटिन नई बोन बनाने में मदद करता है। 
23. टी बैग्स का इन्वेंशन गलती से हुआ था। 
24. अमेरिका के एक व्यापारी थॉमस सुलिवन ने चाय के सैंपल सिल्क बैग में डालकर ग्राहक को भेजे। ग्राहक  ने गलती से पूरा सिल्क बैग ही गरम पानी में डाल दिया। जब सुलिवन को अपनी इस गलती का फायदा मिलने लगा तो उससे टी को बैग्स में डालकर बेचना शुरू किया।  
25. चाय में एक 'एल-थेनाइन' नाम का इंग्रेडिएंट होता है, जो आपके ब्रेन पॉवर को बढ़ाने में मदद करता है, स्ट्रेस कम करता है, बुद्धि विकास करता है और आपको कुछ देर तक नींद नहीं लगने देता। 
 
 
प्रस्तुति:  नम्रता जायसवाल 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

महाराज जी! चंदा चोर आपके खिलाफ षड्‍यंत्र रच रहे हैं...

कंटेंट क्रिएटर जिनी झाला को एयरलिफ्ट किया, अब अहमदाबाद में होगा इलाज, कहा, पार्षद- अधिकारियों पर FIR क्यों नहीं?

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस

अगला लेख