यहां इंसान जानवरों के पिंजरे में हैं रहने को मजबूर....

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2017 (15:56 IST)
हांगकांग। दुनिया का सबसे संपन्न शहर है और यह सबसे घना भी बसा है लेकिन यहां कम से कम 50,000 लोग पशुओं की तरह रहने को विवश हैं। यूरोप में तो बेघर लोग सड़कों, फुटपाथों पर पड़े रहते हैं लेकिन हांगकांग के लोहे के बने पिंजरों में इंसान रहते हैं। लेकिन इन इंसानों को देखकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि ये सड़कों पर नहीं बल्कि खंडहर इमारतों की छतों या नीचे तहखानों में बने जानवरों के पिंजरे में रहते हैं जिनकी 6 फीट लंबाई होती है और 3 फीट चौड़ाई होती है। 
कुछेक वर्षों पहले ब्रिटिश फोटोग्राफर ब्रायन कैसी ने इनकी जिंदगी का जायजा लिया था और डेलीमेल ऑनलाइन में डान ब्लूम में इन लोगों के बारे में लिखा था कि चीन के हांगकांग शहर में लोग किस तरह पिंजरों में रहते हैं। हांगकांग शहर को दुनिया का सबसे महंगा शहर कहा जाता है लेकिन यहां रहने वाले ज्यादातर लोग बेहद गरीबी में जीते हैं। क्या आपको पता है कि हांगकांग में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो महंगे घरों को खरीदने का सपना भी नहीं देख सकते। 
 
घर के अभाव में ये लोग जानवरों की तरह पिंजरे में रहने को मजबूर हैं। ये पिंजरे लोहे के बने होते हैं। गरीबों को ये पिंजरे भी आसानी से नहीं मिलते हैं। इन पिंजरों के बदले उन्हें अच्छी- खासी कीमत चुकानी पड़ती है। सूत्रों के मुताबिक 1 पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपए बताई जाती है। जगह के अभाव में इन पिंजरों को खंडहर हो चुके मकानों में ही रख दिया जाता है। हांगकांग में ऐसे ही पिंजरों में करीब 1 लाख लोग रहने को मजबूर हैं। 
 
पिंजरों की साइज भी पहले से ही निर्धारित होती है। घर के अभाव में मजबूर ऐसे 100 लोग एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। गरीब लोगों की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब एक अपार्टमेंट में महज 2 ही टॉयलेट उपलब्ध करवाए जाते हैं और तमाम बुनियादी सुविधाओं का अकाल बना रहता है।

फोटो साभार : यूट्यूब

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More