जीवित है रावण की बहन शूर्पणखा?

Webdunia
कोलंबो। रावण की बहन शूर्पणखा के बारे में कहा जाता है कि रावण की मृत्यु के पश्चात वह वनवास चली गई थी और उसने तपस्या कर मुक्ति प्राप्त की थी लेकिन इसके बाद उसका कहीं पर कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन श्रीलंका में एक महिला ने खुद के शूर्पणखा के अवतार होने का दावा किया है और गंगा सुदर्शनी नामक इस महिला का दावा है कि उसके पास दिव्य शक्ति है जिससे उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है।
गंगा सुदर्शनी का जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव महियांग्ना में हुआ था। कहा जाता है कि गंगा सुदर्शनी की नाक पर चोट का निशान, कटे हुए कान के निशान हैं, ठीक वैसे ही जैसा कि रामायण में इस घटना का उल्लेख किया जाता है। 
 
इस महिला के घर पर लोगों का प्रतिदिन दरबार लगता है और लोगों का इलाज भी किया जाता है। लोगों का कहना है कि गंगा के पास आज भी वही प्राचीन दिव्य शक्तियां हैं। वह लोगों की बीमारियां भी हाथ लगाते ही इलाज कर देती है और जब चाहे तब वह लोगों के सामने ही बारिश करा देती है और बारिश रुकवा भी देती है। 
 
गंगा खुद को रावण की बहन शूर्पणखा का ही अवतार बताती है और इसके पास एक से एक बड़ी शक्तिशाली हस्तियां आशीर्वाद लेने आती हैं। श्रीलंका की गंगा सुदर्शनी को लोग रावण की बहन शूर्पणखा का दर्जा देते हैं। गंगा न केवल शूर्पणखा के वंश की है बल्कि सरकार द्वारा उन्हें बाकायदा पेंशन और तनख्वाह तक दी जाती है।
 
उल्लेखनीय है कि 2004 में श्रीलंका में आई सुनामी के पहले गंगा ने इसकी भविष्यवाणी भी कर दी थी। लोग बताते हैं कि गंगा के शरीर पर इस तरह के कई चिन्ह मौजूद हैं, जो उनको रावण की बहन शूर्पणखा साबित करते हैं। उनके बारे में सच्चाई जो कुछ भी है लेकिन इतना सभी जानते हैं कि श्रीलंका के प्रभावशाली लोग उनसे अपना भविष्य जानने के लिए आते हैं।

फोटो सााभार यूट्यूब
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दाना तूफान देगा दस्तक, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव?

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

अगला लेख
More