Hanuman Chalisa

इंदौर की हरी मिर्च ice cream इंटरनेट पर हो रही है वायरल

मेन्यू में इंदौर सेव आइस क्रीम भी है शामिल

Webdunia
Indore Sarafa Bazar
आपने गुलाब जामुन के समोसे और मैगी के पराठे के बारे में इंटरनेट पर तो सुना ही होगा। आज के फूड व्लोगर के ट्रेंड में लोग कई तरह की अजीब-अजीब डिश बनाते हैं। एसी ही एक डिश इंदौर के सराफा बाज़ार से पुरे इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस डिश का नाम हरी मिर्च की आइस क्रीम है। क्या आप भी सुनकर हैरान रह गए? 
 
दरअसल इंटरनेट पर 'oyehoye india' नामक एक फूड व्लोग इंस्टाग्राम अकाउंट है। इस अकाउंट को कुशल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है जो भारत के कई स्वादिष्ट व्यंजनों की रील अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं। एसी ही एक विडियो कुशल ने हरी मिर्च आइस क्रीम की अपलोड की जिसके कैप्शन में लिखा है 'सराफा बाज़ार, इंदौर, 100 रूपए, यह उनके मेन्यू में है।' इस विडियो पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यू आ चुके हैं। इस आइस क्रीम को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह साधारण टैस्ट बड्स से काफी अलग डिश है। 
इस डिश को बनाने के लिए वेंडर ने आइस क्रीम काउंटर पर कटी हुई हरी मिर्च डालीं। इसके बाद इसमें कैरामेल और चॉकलेट को ऐड कर दिया। इस आइस क्रीम को तवा आइस क्रीम स्टाइल में बनाया गया था। 
 
आपको बता दें कि कुशल ने इंदौर सेव आइस क्रीम की रील भी अपने अकाउंट पर शेयर की है। इस आइस क्रीम को इंदौरी स्टाइल में सेव से बनाया गया है जिसमें कैरामेल और चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह आइस क्रीम भी सराफा बाज़ार के सेम वेंडर की है। इस आइस क्रीम की कीमत भी 100 रूपए है। 
ALSO READ: Russian girl : भारत में रूसी लड़की इतनी प्रसिद्ध क्यों है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

जंग होगी भीषण, डोनाल्ड ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान ने कहा- खुलेंगे नर्क के दरवाजे, कुवैत के बिजली-पानी प्लांट पर ड्रोन हमले

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, ODOP योजना बनी युवा उद्यमियों के लिए मजबूत आधार

'विकसित यूपी विजन' के तहत विकास का रोडमैप तैयार, शहरों में लागू होगा 'लिवेबल सिटीज मिशन'

अगला लेख