sundarkand

गूगल मैप के भरोसे गलत पते पर पहुंचा दूल्‍हा, पहले हुआ स्‍वागत और फिर...!

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (18:07 IST)
गूगल मैप ने पता ढूंढना आसान बना दिया है, लेकिन कई बार यह धोखा भी दे देता है। बात हो बारात लेकर जाने की और गूगल गलत पता बता दे तो सोचिए क्‍या होगा होगा।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां गूगल मैप के जरिए एक दूल्हा बारात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंच गया। बारात की जमकर खातिरदारी भी हुई और स्‍वागत भी। लेकिन बाद में असलियत का खुलासा हुआ कि दरअसल, बारात गलत जगह पहुंच गई है।

मामला इंडोनेशिया का है। जहां एक ही गांव में दो समारोह थे, एक शादी और एक सगाई। इसकी वजह से भ्रम हुआ और दूल्हे की शादी गलत लड़की से होते-होते बच गई।

एक इंडोनेशियाई पोर्टल ट्र‍िब्‍यून न्‍यूज के हवाले से मामला सामने आया और सोशल मीड‍ि‍या में छा गया। 27 वर्षीय दुल्हन उल्फा ने बताया कि शुरू में उसे यह नहीं पता था कि जो लड़का उसके यहां बारात लेकर आया है वह उसका होने वाला पति नहीं है। उल्फा ने बताया, 'मेरे परिवार ने उनका स्वागत किया और दोनों पक्षों में तोहफों की भा अदला-बदली हुई।'

हालांकि, बारात में से ही किसी एक को तभी एहसास हुआ कि वे गलत घर में घुस हए हैं। इसके बाद बारातियों ने बताया कि गूगल मैप की वजह से वे गलत पते पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी।

उल्फा ने बताया कि उसका मंगेतर इसलिए देर से पहुंचा क्योंकि वे रास्ते में कहीं रुक गए थे। हालांकि, बाद में उल्फा के परिवार वालों ने लड़के और बारात को सही पते पर पहुंचा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को उठाकर पुलिस ने भेजा जेल, ढाबे पर कर रहे थे ये काम, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख