Hanuman Chalisa

12 हजार रुपए किलो में बिक रहा है ये गोल्डन मोदक, 25 से ज्यादा वैरायटी दंग कर देगी आपको

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (12:36 IST)
नासिक। पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और महाराष्ट्र में तो इसको लेकर बहुत उत्साह रहा है। सभी जानते हैं कि गणपति जी को मोदक बहुत प्रिय है। उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है, लेकिन आप एक खास तरह के मोदक के भाव सुनकर दंग रह जाएंगे। यह मोदक लगभग पूरे महाराष्ट्र में बिक रहा है। आखिर क्या है इसकी खासियत?
 
 
गोल्डन मोदक : दरअसल बप्पा को गोल्डन मोदक के लड्डुओं का भोग लगाया जा रहा है। नासिक में ही नहीं इस मोदक की चर्चा पूरे महाराष्‍ट्र में हो रही है। नासिक की एक मिठाई की दुकान पर 'गोल्डन मोदक' बेचा जा रहा है। 
 
12 हजार रुपए प्रति किलो : वैसे तो मोदक बहुत सामान्य कीमत में ही मिल जाते हैं। आप चाहे तो 100 से 50 रुपए प्रतिकिलो से भी खरीद सकते हैं लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि इस विशेष मोदक की कीमत 12,000 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। लोग इसे खरीद भी रहे हैं। गोल्डन के अलावा सिल्वर और काजू जैसे कई प्रकार के मोदक मिल रहे हैं लेकिन यहां सबसे महंगा मोदक 12 हजार रुपए प्रति किलो का बिक रहा है।
<

Maharashtra | As Ganesh Chaturthi festivities continue, a sweet shop in Nashik is selling 'golden modak' at Rs 12,000 per kg

"We have received a good response. We have prepared 25 other types of Modak as well. We made a good sale," said Deepak Chaudhary of Sagar Sweets (16.09) pic.twitter.com/fPNHIyz3F6

— ANI (@ANI) September 17, 2021 >
25 से ज्यादा वैरायटी : कहा जा रहा है कि नासिक की इस दुकान पर 25 अन्य प्रकार के मोदक भी तैयार किए गए हैं। हर मोदक का स्वाद अलग है। गोल्डन के अलावा सिल्वर, खोपरा, गुड़ और काजू जैसे कई प्रकार के मोदक मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि नासिक के सागर स्वीट्स पर इस तरह के मोदक की बिक्रि हो रही है।
Show comments

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में हैवानियत, TTE ने चलती ट्रेन में लड़की से रेप किया, बगैर टिकट चढ़ी थी लड़की

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

महाराष्ट्र में मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म, सरकार ने जारी किया नया प्रस्ताव