Hanuman Chalisa

क्‍या है वाराणसी में ‘कोरोना पॉजिटि‍व’ हुए लोगों से ‘फराह खान’ के वीडि‍यो का ‘कनेक्‍शन’?

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (13:49 IST)
गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजारों में आम भी बि‍कने लगे हैं। दरअसल, कई लोगों को आम की खुशबू बहुत भाती है, यहां तक कि वे सूंघकर ही आम खारीदते हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं किया जा सकता। इस वक्‍त में हमें अपनी चीजों को सूंघने की आदत को बदलना होगा।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते कहर के बीच चीजों को छूना या उन्‍हें सूंघना खतरे से कम नहीं है। हाल ही में बॉलीवुड की कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर विरल भयानी  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान का यह वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में फराह सूंघकर आम खरीदते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान फराह कह रही हैं कि उन्हें आम आज ही खाने हैं, और इसलिए वे पके हुए आम ही खरीदना चाहती हैं।

इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट में लोग फराह को आम न सूंघने की सलाह दे रहे हैं। सभी का कहना है कि ऐसी जगहों पर मास्क उतारने से किसी को भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

गर्मियों में हर कोई आम का किसी न किसी रूप में सेवन जरूर करता है। फल मंडियों में लंगड़ा, चौसा, दशहरी आदि किस्मों के आम मिलने लगे हैं। लेकिन इस बार आम खरीदते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। दरअसल, इंडिया टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक, वाराणसी में एक आम बेचने वाले की वजह से 3 लोग कोरोना संक्रमित  हो गए थे।

यह मामला पुराना बेशक है, लेकिन कोरोना के कहर के बीच इसे याद रखना जरूरी है। इसलिए आम हो या कोई भी फल/सब्जी, किसी भी चीज को खरीदने या चेक करने के लिए मास्क न उतारें तो ही बेहतर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख