Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1 करोड़ 30 लाख का घर लेकिन, बेडरूम, लिविंग रूम टॉयलेट में रखी किताबें देखकर उड़ जाएंगे होश!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Books Lovers
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (17:40 IST)
अगर आपको किताबों से प्‍यार है तो यूके के लिवरपूल में ए‍क ऐसा घर आपको मिल सकता है जहां पूरा घर किताबों से भरा है।

लिवरपूल में 4 बेडरूम वाला ये तीन मंजिला घर बिकने को तैयार है। इसे 1 करोड़ 30 लाख में बेचने के लिए सूचना जारी की गई है। अगर आप इसकी तस्वीरें देखेंगे तो पहली नजर में ये आपको कबाड़खाना ही लगेगा।

दरअसल, इस घर का मालिक किताबें जमा करने का इतना शौक़ीन था कि उसने पूरा घर ही किताबों से भर दिया है। ना सिर्फ बेडरूम, बल्कि लिविंग रूम और यहां तक की टॉयलेट में भी किताबें भरी पड़ी है। बेचने वाले ने साफ़ लिख दिया है कि जो भी ये घर खरीदेगा, उसे साथ में इन किताबों को भी लेना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर बिकने के लिए तैयार इस घर की जो तस्वीरें सामने आई, उसे देखकर हर कोई हैरान है। घर में हर तरफ किताबें बिखरी पड़ी हैं।

इस घर को 1 लाख 25 हजार पाउंड यानी करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए में बेचना है। खबर के मुताबिक़, जो इस घर को खरीदेगा उसे साथ में ये सारी किताबें फ्री मिलेंगी।
Books Lovers

घर में लड़की के कबर्ड के अलावा जमीन पर, किनारों में ढेर सारी किताबें जमा नजर आई। घर बेचने के लिए दिए गए इश्तेहार में साफ़ लिखा है कि घर जैसा दिखाई दे रहा है, वैसा ही बिकेगा।

घर को बेचने की जिम्मेदारी ली है Revive Sales, Lettings and Auctions ने। उन्होंने बताया कि कई बुक लवर्स इस घर को खरीदने में इंट्रेस्टेड हैं। अभी तक सबसे ज्यादा बोली करोड़ों में लगी है। लेकिन आगे के दो दिन में सारी बात साफ हो जाएगी।
Books Lovers

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aryan Khan Case : जानिए कब जेल से रिहा होंगे शाहरुख के बेटे आर्यन खान