Hanuman Chalisa
✕

इस देश के कुत्‍ते हो गए ‘नीले रंग’ के, आखि‍र किसने की उनकी यह हालत?

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (13:44 IST)
दुनियाभर में आमतौर पर काले, भूरे, सफेद, काले-सफेद समेत आदि रंगों के कुत्ते देखे जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग यानि‍ ब्‍लू रंग का कुत्ता देखा है? रूस में हाल ही में नीले रंग के कुत्तों का एक झुंड नजर आया है। इन कुत्‍तों के झूंड के दृश्‍य सामने आने के बाद इनकी तस्‍वीरें दुनियाभर में वायरल हो गई हैं।

ये तस्वीरें रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित डेजरजिन्च से वायरल हुई हैं। रूस में कुछ आवारा कुत्तों  की ऐसी हालत देखकर स्थानीय लोगों के साथ ही पूरी दुनिया भी हैरान रह गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, इन कुत्तों की स्किन पूरी तरह से नीली हो गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन कुत्तों का रंग नीला कैसे हो गया। पता लगाया जा रहा है कि क्‍या यह कोई केमिकल रिएक्‍शन या कुछ कोई और वजह। कुत्‍तों की तस्‍वीरें वायरल होने के बाद दुनियाभर में इनकी इस हालत पर लोगों में गुस्‍सा है।

दरअसल, कुत्‍तों की ये तस्वीरें एक संयंत्र (Plant) के पास ली गई थीं, जो कभी हाइड्रोसेलेनिक एसिड और प्लेक्सिग्लास बनाने वाली एक बड़ी रासायनिक उत्पादन फैसिलिटी थी। यह केमिकल प्लांट लगभग 6 साल पहले बंद हो गया था।

इस मामले में जब केमिकल प्लांट के मैनेजर आंद्रे मिसलिवेट्स से सवाल किए गए तो उन्‍होंने मीडि‍या को बताया कि उनके प्लांट की वजह से ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने यह दावा जरूर किया है कि कुत्ते कॉपर सल्फेट नाम के केमिकल के संपर्क में आए होंगे, इसीलिए उनकी ऐसी हालत हुई है।

अब जल्दी ही कुत्तों की इस हालत की जांच कर उनके बालों के रंग बदलने का कारणों के बारे में पता लगाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! जेपी मॉर्गन से लेकर बैंक ऑफ अमेरिका तक ठप, अचानक सेवाएं रुकने से ग्राहकों में हड़कंप

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

अगला लेख