Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
दुनियाभर में कई तरह के कारनामें सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं, लेकिन एक मामला ऐसा आया है जिसके बारे में जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल, इंसानी दुनिया में कई बच्चे विकारों के साथ पैदा होते हैं,लेकिन अगर ऐसा मछलियों की दुनिया में देखने को मिले तो इसे आप क्या कहेंगे। हाल ही में इंडोनेशिया से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
यहां एक मछली ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो खूब वायरल हो रही है। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंग्गारा प्रांत निवासी 48 वर्षीय अब्दुल्लाह नूरन पेशे से मछुआरा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसी एक मछली की फोटो शेयर की थी। देखते ही देखते शार्क के बच्चे की फोटो वायरल हो गई। इस फोटो को देखकर सभी हैरान हो रहे हैं।
दरअसल, शार्क के उस बच्चे का चेहरा बिल्कुल इंसानों के चेहरे से मेल खा रहा था।
दुनियाभर में अंधविश्वास की कमी नहीं है। इंसानों वाली शक्ल के शार्क के बच्चे को देखने के लिए अब्दुल्लाह के घर के बाहर भीड़ लग गई थी। गांव वाले उसकी पूजा के लिए इकट्ठा होने लगे थे। मछुआरे अब्दुल्लाह ने बताया कि उनके जाल में गलती से एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। घर आकर जब उन्होंने उसका पेट फाड़ा तो उसमें से 3 बच्चे निकले। उन बच्चों में से 2 नॉर्मल थे, जबकि 1 का चेहरा इंसानों जैसा था।
इंसान की तरह दिखने वाले बेबी शार्क के चेहरे पर गोल-गोल 2 आंखें थीं। उसे देखकर सभी हैरान हो गए। खबर के फैलते ही अब्दुल्लाह के पास बेबी शार्क के खरीदार आने लगे थे। लेकिन अब्दुल्लाह उसे अपना लकी चार्म मानने लगे हैं। इसीलिए उन्होंने उसे बेचने से साफ इंकार कर दिया।