Publish Date: Sun, 10 Oct 2021 (15:50 IST)
Updated Date: Sun, 10 Oct 2021 (15:52 IST)
पुलिस पर आए दिन कामचोरी और लापरवाही के इल्जाम लगते हैं,लेकिन कई बार पुलिस ऐसे काम भी कर जाती है कि उसकी चारों तरफ तारीफ होती है। दरअसल, कंसास पुलिस ने एक शख्स का 51 साल पहले खोया पर्स ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने पर्स को उसके मालिक को लौटाया तो वह दंग और हैरान था।
दरअसल यह मामला अमेरिका का है। यहां की कंसास पुलिस ने एक शख्स का 50 साल पहले खोया वॉलेट वापस किया। जब पुलिस ने उसे पर्स लौटाया तो उसे खुद इस घटना को याद करने में वक्त लग गया। पर्स के अंदर मौजूद कई दस्तावेज़ अब भी वैसे ही हैं।
पुलिस की ईमानदारी का ये किस्सा वायरल हो रहा है। पुलिस ने न सिर्फ पर्स ढूंढा बल्कि उसे मालिक का वर्तमान पता निकालकर पर्स को उसके घर तक भी पहुंचाया।
यह पर्स साल 1970 में खो गया था। इस बात को अब तक 51 साल बीत चुके हैं। तब पर्स पुलिस को नहीं मिला था। अब 2021 में जाकर ग्रेट बेंड पुलिस को शख्स का खोया हुआ पर्स मिला। पर्स मिलते ही पुलिस ने उस शख्स का पता लगाने की कोशिश की, जिसने सालों पहले इसे खो दिया था। आखिरकार शख्स कंसास के लॉरेंस में मिल ही गया और उसे जब ये पर्स दिया गया, तो पर्स मालिक को याद ही नहीं था कि उसका पर्स कब और कैसे गुम हो गया था।
ग्रेट बेंड पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिये इस पूरी घटना को शेयर किया है। पुलिस ने बताया कि पर्स में उन्हें सामाजिक सुरक्षा कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई और कागजात मिले थे। मजेदार यह था कि पर्स में रखे लाइसेंस की समय सीमा 1974 में ही खत्म हो गई थी।
webdunia
Publish Date: Sun, 10 Oct 2021 (15:50 IST)
Updated Date: Sun, 10 Oct 2021 (15:52 IST)