sawan somwar

अलेया भूत लाइट : मछुआरों की आत्माएं या कुछ और...

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (10:14 IST)
सांकेतिक चित्र
भारत में कई रोचक और रोमांचक देखने को मिलता है। उनमें से कई के पीछे तो वैज्ञानिक कारण रहते हैं और कुछ अभी भी रहस्य बने हुए हैं। इस बार हम आपको बता रहे हैं ऐसी रहस्यमी रोशनी के बारे में जिसे लेकर पश्‍चिम बंगाल के स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यह मछुआरों की आत्माएं हैं, परंतु सच क्या है यह तो वैज्ञानिक ही जानते हैं।
 
 
1.पश्चिम बंगाल के दलदली इलाकों में कई बार रहस्यमयी रोशनी देखे जाने की स्थानीय लोगों में मान्यता प्रचतलित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह उन मछुआरों की आत्माएं हैं, जो मछली पकड़ते वक्त किसी वजह से मर गए थे। लोग इन्हें भूतों की रोशनी भी कहते हैं। 
 
2. ऐसा भी कहा जाता है कि जिन मछुआरों को यह रोशनी दिखती है, वे या तो रास्ता भटक जाते हैं या ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाते। बाद में उनकी आत्माएं भटकती रहती है।
 
3. लोग इसे भूतों की रोशनी भी कहते हैं। यह रोशनी इन इलाकों में केवल रात के समय में ही दिखाई देती है और खास तौर पर दुर्गम स्थानों पर दिखती  देती है।
 
4. इन दलदली क्षेत्रों से कई मछुआरों की लाशें भी मिली हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं कि यह भूतों के चलते ऐसा हुआ। हालांकि अभी तक इस रहस्य से भरी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
 
5. इन घटनाओं के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि इन ‌‌‌भयानक दलदली इलाकों में यदि कोई इंसान वहां पर चला भी जाए तो भी वह उस दलदल में मर सकता है। यहां जाना किसी इंसान के बस की बात नहीं है और यह रोशनी ऐसे ही दलदली स्थानों पर दिखाई देती है जहां पर भयानक दलदल होता है। 
 
6. यह रहस्यमयी रोशनी वास्तव में सिर्फ बंगाल तक ही सीमित नहीं हैं ऐसी ही रोशनी यूके, एस्टोनिया, फिनलैंड, लाटविया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में भी देखी जा सकती है। यहां के लोग इस रोशनी को छिपे हुए खजाने के रहस्य के साथ जोड़कर देखते हैं। 
 
7. वैज्ञानिकों को अंदेशा है कि दलदली क्षेत्रों में अक्सर मीथेन गैस बनती है और वे किसी तत्व के संपर्क में आने से रोशनी पैदा करती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख