rashifal-2026

द्रौपदी मुर्मू की ये 10 बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल, जानिए उनका संघर्ष

Webdunia
Draupadi murmu द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में पार्षद बनने के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। आओ जानते हैं उनके जीवन के संघर्ष के संबंध में सोशल मीडिया में वायरल हो रही 10 खास बातें।
 
ALSO READ: जानिए कौन हैं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू?
1. देश की ऐसी बेटी जिसका समाज कभी सोच भी नहीं सकता था कि उनके समाज का कोई राष्ट्रपति बनेगा, खुद को अभिशप्त मानने वाले समाज की बेटी अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
2. जिस महिला को लगता था कि पढ़ने-लिखने के बाद आदिवासी महिलाएं उससे थोड़ा दूर हो गई हैं तो वो अब खुद सबके घर जाकर 'खाने को दे' कहकर बैठने लगीं हैं और अब वो भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
3. वह गरीब लड़की, जो सिर्फ इसलिए पढ़ना चाहती थी कि परिवार के लिए रोटी कमा सके, पेट पाल सके। वो अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
4. वह महिला, जिसने अपने पति और दो बेटों को असमय ही खो दिया। आखिरी बेटे की दुर्घटना में मौत के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी और तब लोग कहने लगे थे कि अब ये नहीं बच पाएंगी, वो अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
5. जिस महिला के गांव में कहा जाता था कि राजनीति बहुत खराब चीज है और महिलाएं को तो इससे बहुत दूर रहना चाहिए, उसी गांव की महिला अब भारत की 'राष्ट्रपति' बनने जा रही है।
 
6. वह महिला, जो बिना वेतन के शिक्षक के तौर पर काम कर रही थी। और, जिनके प्रयासों से उनके गांव से जुड़े अधिकतर गांवों में आज लड़कियों के स्कूल जाने का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा हो गया है। वो महिला अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
7. वह महिला, जिन्होंने अपना पहला काउंसिल का चुनाव जीतने के बाद जीत का इतना ईमानदार कारण बताया कि 'वो क्लास में अपना सब्जेक्ट ऐसा पढ़ाती थीं कि बच्चों को उस सब्जेक्ट में किसी दूसरे से ट्यूशन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी और उनके 70 नम्बर तक आते थे इसीलिए क्षेत्र के सारे लोग और सभी अभिवावक उन्हें बहुत लगाव करते थे'- वो महिला अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
8. वह महिला, जो मासूमियत से अपनी सबसे बड़ी सफलता इस बात को मानती है कि 'राजनीति में आने के बाद मुझे वो महिलाएं भी पहचानने लगी है जो पहले नहीं पहचानती थी'...वो अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
9. वह महिला, जो 2009 में चुनाव हारने के बाद फिर से गांव में जाकर रहने लगी और जब वापस लौटी तो अपनी आंखों को दान करने की घोषणा की, और अब वही महिला भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
10. वह महिला, जो ये मानती हैं कि 'Life is not bed of roses' जीवन कठिनाइयों के बीच ही रहेगा, हमें ही आगे बढ़ना होगा। कोई Push करके कभी हमें आगे नहीं बढ़ा पाएगा', वो महिला अब भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
 
'राष्ट्रपति भवन' अब वास्तविकता में 'कनक भवन' बन रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख