डॉ. अम्बेडकर से जुड़ी रोचक बातें

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (11:22 IST)
20वीं सदी के नायक डॉ भीमराव अंबेडकर ने एक आम इंसान होकर सर्वोच्च देश  में अपनी गाथा लिख दी। उनके द्वारा किए गए कार्य से न जाने कितनी पीढ़ियों की राह आसान हो गई। इंदौर जिले के महू मे बाबा अंबेडकर का जन्म हुआ था। जिस परिवार और समाज में उनका जन्म हुआ वह पीड़ा और भेदभाव का शिकार था। बचपन मंे बाबा साहेब को भी भेदभाव का सामना करा पड़ा, जो पूरे समुदाय को झेलने पड़ रहे थे। लेकिन जब मौका मिला तो वे दलितों के लिए लड़े, महिलाओं के लिए लड़े और सामाजिक आर्थिक बदलाव के वाहक बनें। देश की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित अंबेडकर जी का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि विषेष में जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें:- 

- बाबा साहेब को करीब 9 भाषाओं का ज्ञान था, उन्होंने 21 सालों तक कई सारे धर्मों का ज्ञान भी लिया ।
- बाबा साहेब के पास कुल 32 डिग्री थी। विदेश से पीएचडी. करने वाले वे पहले भारतीय रहे।
- बाबा साहेब पेशे से वकील थे। उन्होंने मुंबई में 2 साल तक प्रिंसिपल के पद पर भी कार्य किया।
- तिरंगे में दिखने वाला नीले रंग का अशोक चक्र का आइडिया बाबा साहेब का ही था।
- बाबा साहेब हिंदू माहिर जाति के थे, जिसे अछूत माना जाता था।

-  1956 में बाबा साहेब ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। उनके  साथ अन्य लाखों लोगों ने भी यह धर्म अपना लिया था।
- बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे।
- बाबा साहेब के निधन के 34 साल 1990 में भारत रत्न से उन्हें नवाजा गया।
- बाबा साहेब  सिर्फ ऐसे भारतीय है जिनकी तस्वीर लंदन के पोट्रेट लंदन संग्राहलय में कार्ल मार्क्स के साथ फोटो लगी है।
- बाबा साहेब ने अपने राजनीति करियर में दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और वो दोनों बार हार गए थे।
- बाबा साहेब को संविधान निर्माता भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए भारतीय संविधान का निर्माण उन्होंने किया था और वे संविधान समिति के अध्यक्ष भी थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय और ज़रूरी सावधानियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

इन कारणों से 40 पास की महिलाओं को वेट लॉस में होती है परेशानी

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

सभी देखें

नवीनतम

हमास की टनल बैटल स्ट्रैटेजी का इजराइल पर खौफ,गाजा में न पक्का मकान बनेगा और न ही स्कूल या अस्पताल

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

ईस्टर पर 10 सुंदर और प्रेरणादायक धार्मिक विचार

यीशु मसीह की 10 प्रमुख कहानियां और उनका संदेश

ईसाई समुदाय में बनते हैं ईस्टर के ये पारंपरिक व्यंजन

अगला लेख
More