Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में जलभराव ने यादगार बना दिया शादी का लम्‍हा, दुल्‍हन को गोदी में उठाकर मंडप तक गया दूल्‍हा, वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
Indore water
इंदौर में इन दिनों मौसम के बदले मिजाज ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं एक शादीशुदा जोड़े के लिए इसे हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, भारी जलभराव के बीच एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को गोद में उठाए नजर आ रहा है।

दरअसल, विदाई के वक्त मंडप के बाहर घुटनों तक पानी भरा हुआ था, और अपनी दुल्हन के महंगे लहंगे और खूबसूरत यादों को खराब होने से बचाने के लिए दूल्हे राजा ने बिना वक्त गंवाए उसे गोद में उठा लिया। शादी का यह रोमांटिक और केयरिंग अंदाज अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

हालांकि यह दृश्‍य इंदौर प्रशासन की लापरवाही की पोल भी खोल रहा है। एक ही बारिश में जल जमाव हो रहा है। कहीं गड्डे हो गए हैं तो जल जमाव ने लोगों की हालत खराब कर दी है। बारिश ने नगर निगम की मानसून पूर्व की सारी तैयारी की पोल खोल दी है।

क्‍या है पूरा मामला : दरअसल इंदौर में एक शादी थी। उसके कुछ घंटे पहले ही बारिश हुई थी। शादी में तैयार होकर आए मेहमान कपड़े बचाते हुए भोजन स्थल तक जाते नजर आए। इस बीच दुल्हा और दुल्हन ने बरसते पानी में फेरे लिए। मंडप के चारों तरफ पानी ही पानी था और उसमें कई मेहमानों के जूते-चप्पल भी तैरते नजर आए। फेरे लेने के लिए दुल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया और फेरे लेने के बाद भी दुल्हन शर्माती हुई दुल्हे की गोद में भोजन स्थल तक पहुंची। बारिश में भीगे इन पलों को दोनों ने मुस्कराते हुए यादगार बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की अग्निपरीक्षा, क्या बदली हुई छवि दिला पाएगी वापसी?