Hanuman Chalisa

शादी से दिया पर्यावरण का अनूठा संदेश

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (09:25 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में पहली बार पर्यावरण को समर्पित अपनी तरह की अनूठी शादी में दूल्हा-दुल्हन सहित मेहमानों ने 11 हजार 111 पौधे रोपें। ग्राम पेढमी की 160 वर्ष पुरानी मां अहिल्या गौशला में इस दौरान विवाह समारोह भी पूरी तरह वैदिक पद्धति से संपन्न करवाया गया।

विवाह में आने वाले प्रत्येक मेहमान ने वर दर्शन और वधु तन्वी को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए। वर-वधु ने भी इस एतिहासिक विवाह समारोह में पौधारोपण करने के साथ विवाह के सात फेरों के साथ आठवां फेरा प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ लिया। समारोह में आने वाले प्रत्येक मेहमान से प्रकृति की रक्षा को लेकर संकल्प पत्र भरवाए गए।

समारोह स्थल की सजावट के साथ ही समस्त सजावट भी पूर्णत: प्राकृतिक रूप से की गई थी। पर्यावरण को समर्पित संस्था टीग्रो के संस्थापक सदस्य सतीश शर्मा ने बताया कि आने वाले सभी मेहमानों को पहले से ही पौधारोपण की जानकारी दी गई थी। गौशाला परिसर में ही 11 हजार 111 पौधे रोपने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा मेहमानों की मदद की गई।

उन्हें पौधे उपलब्ध करवाने से लेकर प्रत्येक मेहमान से 11 पौधे रोपित करवाए गए। दुल्हे के पिता भानू पटेल ने बताया कि इस आयोजन को प्राकृतिकरूप देने के पीछे का उद्देश्य आने वाले मेहमानों सहित शहरवासियों को एक नई परंपरा से रूबरू करवाना था। हमारी इस अनूठी पहल को मेहमानों ने सिर्फ सराहा बल्कि पर्यावरण के हित में किए जा रहे हमारे कार्यों से जीवनभर जुड़े रहने का संकल्प भी लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख