Hanuman Chalisa

पुल पार्टी : इधर छेड़छाड़, उधर लड़कियों को लेकर मारपीट (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2017 (16:55 IST)
इंदौर। एक शर्मसार करने वाले घटनाक्रम में एक पुल क्लब में बैठे कुछ असामाजिक तत्वों ने होली की आड़ में कोचिंग  से लौट रही लड़कियों से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, इन लड़कियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए।  धुलेंडी की शाम 4 से 5 बजे के बीच पूल क्लब में आए बदमाशों ने ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं के साथ होली की आड़ में गलत हरकतें कीं, साथ ही छात्राओं के बचाव में आए दो युवकों के साथ मारपीट भी कर डाली।
पुलिस में शिकायत करने पहुंची लड़कियों वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर नाराज संघ कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने  पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कीम नंबर 51 में एक पूल क्लब संचालित होता है।  यहां बड़ी संख्या असामाजिक तत्व एकत्रित होते हैं। पूल क्लब संचालकों की शह पर नशाखोरी कर क्षेत्र के वातावरण को खराब करते हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में जांच करने और दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
 
नशे में अश्लील हरकतें : बायपास स्थित होटल में पूल पार्टी का आयोजन किया गया था। यहां दोपहर में लड़की छेड़ने की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। कई युवा नशे चूर में धुत होकर मौज-मस्ती कर रहे थे। पार्टी में नशे में धुत कई जोड़े डीजे की धुनों स्वीमिंग पुल के अंदर और बाहर में थिरक रहे थे। इस दौरान खुलेआम अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। ड्राई डे होने के चलते शराब और नशे के अन्य समान की व्यवस्था चोरी-छिपे की गई थी। इस पार्टी में कई नेताओं, अधिकारियों और शहर के प्रतिष्ठित परिवार के बच्चे भी शामिल थे।
 
मारपीट की सूचना के बाद कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप लगे कि पुलिस ने साठ-गांठ कर मामला रफा-दफा कर दिया। एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को पार्टी में हुए विवाद की ख़बर बाद में लगी तो उन्होंने कनाड़िया टीआई से इस मामले में जानकारी मांगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख