rashifal-2026

इंदौर में नाट्य प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन

युवा वर्ग ला रहा है नए विषयों पर उद्देश्यपरक नाटक

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (18:33 IST)
सूत्रधार द्वारा 28 सितंबर को तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्‍य अतिथि एमसी शर्मा, डायरेक्टर (एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) के हाथों शुभारंभ हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते हुए सूत्रधार को उसके आने वाले वर्षों के लिए शुभ कामनाएं दीं।
 
सूत्रधार प्रमुख सत्यनारायण व्यास कहते हैं कि युवा वर्ग न केवल इंदौर, वरन विभिन्न जगहों के नए-नए एवं ऐसे विषयों पर नाटक की प्रस्तुति दे रहा है, जो रसिकों को उद्देश्यपरक एवं मनोरंजक भी लगेंगे। 
 
व्यास ने बताया कि रायपुर, राजनांदगांव से भी नाट्य समूह नए नाटकों का मंचन करने आए हैं, जबकि दिल्ली से आई टीम के नाटक का विषय वृहन्नलाओं पर आधारित है। वहीं रंगदिशा रंग संस्था, इंदौर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर नाटक की प्रस्तुति देने वाला है।
 
शुक्रवार रोज प्रीतमलाल दुआ सभागृह में खेले गए पांच नाटक। आने वाले दो दिनों में करीब दर्जनभर और नाटकों का मंचन होगा।
 
शुक्रवार को स्पेक्ट्रम, अफलातून, अनवरत, नाट्य भारती और छत्तीसगढ़ फिल्म एवं विजुअल आर्ट सोसायटी जैसे बड़े नाट्य समूहों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
 
यह तीन दिवसीय कार्यक्रम दो अलग-अलग सभागृहों में संपन्न होगा। (प्रीतमलाल दुआ सभागृह और आनंदमोहर माथुर सभागृह।)
 
जहां शुक्रवार को केवल एकपात्री नाटक ही खेले गए, वहीं 29 एवं 30 को एकपात्री और एकांकी नाटकों का मंचन होगा। परिणाम 30 तारीख को मुख्‍य अतिथि अभय भरकतिया (ट्रस्टी श्री गोविंदराम सेक्सरिया चैरिटी ट्रस्ट) के हस्तों प्रदान किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन

Trump Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया आदेश, भारत पर लगेगा कितना टैरिफ?

गांधीनगर में बनेगी ‘नमो सेंट्रल लाइब्रेरी’, देश की सबसे बड़ी और डिजिटल लाइब्रेरी का ऐलान

Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर होली के प्राकृतिक रंगों का प्रशिक्षण 22 फरवरी से

अगला लेख